Home Lifestyle Health World Cancer Day 2026 History Importance and Significance | विश्व कैंसर दिवस...

World Cancer Day 2026 History Importance and Significance | विश्व कैंसर दिवस 2026 का महत्व और थीम

0
0


Last Updated:

World Cancer Day 2026: हर साल 4 फरवरी को कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है. कैंसर दुनिया की सबसे घातक बीमारियों में शुमार है, जिसकी वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है. अगर सही समय पर कैंसर की जांच कराकर इलाज कराया जाए, तो मरीज की जान बचाई जा सकती है.

ख़बरें फटाफट

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जिससे हर साल लाखों लोग मर जाते हैं.

World Cancer Day 2026: कैंसर का नाम सुनते ही लोगों की रूह कांपने लगती है, क्योंकि यह सबसे घातक बीमारी है. जब शरीर के किसी हिस्से में कोशिकाएं अनकंट्रोल तरीके से बढ़ने लगती हैं, तब कैंसर पैदा हो जाता है. हर साल लाखों लोग कैंसर की वजह से मौत के मुंह में समा जाते हैं. कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाने, समय पर जांच और सही इलाज के महत्व को समझाने के लिए हर साल विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) मनाया जाता है. यह खास दिन हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है.

विश्व कैंसर दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2000 में हुई थी, जब पेरिस में वर्ल्ड समिट अगेंस्ट कैंसर के दौरान इसे स्थापित किया गया. इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य कैंसर के बारे में फैली गलत धारणाओं को दूर करना, लोगों को इसके लक्षणों, कारणों और बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना और समय पर इलाज के लिए प्रेरित करना है. कैंसर केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि एक सामाजिक और मानसिक चुनौती भी है. इसके साथ जीना लोगों के लिए काफी चैलेंजिंग होता है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कैंसर की समय पर पहचान हो जाए, तो सही इलाज से कई प्रकार के कैंसर को कंट्रोल किया जा सकता है. जानकारी की कमी, डर और लापरवाही के कारण लोग देर से डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, जिससे बीमारी गंभीर रूप ले लेती है. विश्व कैंसर दिवस इसी सोच को बदलने की कोशिश करता है. हर साल विश्व कैंसर दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है, जो कई वर्षों तक चल सकती है. इन थीम्स का उद्देश्य लोगों को यह समझाना होता है कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल डॉक्टर्स या अस्पतालों की नहीं, बल्कि समाज, सरकार और हर व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है. इस दिन सेमिनार, कैंपेन, हेल्थ चेकअप कैंप और जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

World Cancer Day 2026 की आधिकारिक थीम United by Unique है. यह थीम विश्व स्वास्थ्य और कैंसर नियंत्रण समुदाय द्वारा चुनी गई है, जिसका उद्देश्य कैंसर से प्रभावित हर व्यक्ति की अलग-अलग यात्रा, जरूरतें और अनुभवों को अपनाना और जोड़ना है. यूनाइटेड बाई यूनिक का सीधा मतलब यह है कि हर व्यक्ति की कैंसर से लड़ने की कहानी अलग होती है, लेकिन हम सब एक साझा लक्ष्य के लिए एकजुट हैं. इस थीम के जरिए यह संदेश भी दिया जाता है कि कैंसर सिर्फ एक बीमारी नहीं है. यह लोगों की जिंदगी, सामाजिक और भावनात्मक अनुभवों का मिश्रण है. दुनियाभर में मरीज, देखभाल करने वाले, चिकित्सक, शोधकर्ता और परिवार मिलकर इस साझा लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि हर व्यक्ति को वह समर्थन मिले जो उसकी अपनी जरूरतों के अनुरूप हो.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

World Cancer Day 2026: विश्व कैंसर दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-world-cancer-day-2026-theme-history-and-significance-why-it-is-observed-globally-10136762.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version