Last Updated:
Chuka Beach of Pilibhit: चूका बीच की सबसे बड़ी खासियत इसकी भौगोलिक स्थिति है. एक तरफ घना तराई का जंगल है और दूसरी तरफ शारदा सागर बांध का नीला पानी. यहां का शांत वातावरण और प्रकृति के करीब होने का अहसास इसे एक आदर्श पिकनिक स्पॉट बनाता है. परिवार के साथ समय बिताने और मानसिक शांति के लिए इससे बेहतर जगह आसपास के जिलों में कोई और नहीं है. पर्यटन विभाग ने यहां रुकने के लिए विशेष इको-फ्रेंडली हट्स और ट्री हाउस बनाए हैं. पेड़ों की ऊंचाई पर बने इन स्टे में रहना बच्चों और युवाओं के लिए बेहद रोमांचक होता है.
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में स्थित चूका बीच इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है. पीलीभीत टाइगर रिजर्व में स्थित यह स्थान किसी समुद्री बीच जैसा अनुभव देता है. शारदा सागर बांध के किनारे बसे इस स्थल को इसकी लहरों और विस्तार के कारण ‘बीच’ कहा जाता है. एक पिकनिक स्पॉट के तौर पर यह जगह अपनी कई खूबियों के कारण देश भर के पर्यटकों को आकर्षित कर रही है. दरअसल, चूका बीच की सबसे बड़ी खासियत इसकी भौगोलिक स्थिति है. एक तरफ घना तराई का जंगल है और दूसरी तरफ शारदा सागर बांध का नीला पानी.
यहां का शांत वातावरण और प्रकृति के करीब होने का अहसास इसे एक आदर्श पिकनिक स्पॉट बनाता है. परिवार के साथ समय बिताने और मानसिक शांति के लिए इससे बेहतर जगह आसपास के जिलों में कोई और नहीं है. पर्यटन विभाग ने यहां रुकने के लिए विशेष इको-फ्रेंडली हट्स और ट्री हाउस बनाए हैं. पेड़ों की ऊंचाई पर बने इन स्टे में रहना बच्चों और युवाओं के लिए बेहद रोमांचक होता है. यहां की बनावट में पूरी तरह से प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग किया गया है, जो आपको मिट्टी और जंगल से जुड़ाव महसूस कराता है.
एडवेंचर और वाइल्डलाइफ सफारी
पिकनिक के साथ-साथ यहां एडवेंचर का भी भरपूर तड़का मिलता है. चूंकि यह टाइगर रिजर्व का हिस्सा है, इसलिए यहां जंगल सफारी की सुविधा भी उपलब्ध है. पर्यटक जिप्सी के जरिए घने जंगलों में बाघ, तेंदुए, और बारहसिंगा जैसे वन्यजीवों का दीदार कर सकते है. इसके अलावा, बांध के किनारे मगरमच्छों को धूप सेंकते देखना भी एक अलग अनुभव है.
बोट सफारी और बर्ड फोटोग्राफी
यहां आने वाले सैलानी स्पीड बोटिंग का आनंद ले सकते है. बर्ड फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. सूर्यास्त के समय यहां का नजारा बेहद दिलकश होता है, जिसे कैमरे में कैद करने के लिए लोग दूर-दूर से आते है. सुरक्षा और सुविधाओं के लिहाज से भी प्रशासन ने यहाँ पुख्ता इंतजाम किए है. यदि आप शोर-शराबे से दूर प्रकृति की गोद में एक दिन बिताना चाहते हैं, तो चूका बीच आपकी लिस्ट में टॉप पर होना चाहिए.
ऐसे पहुंचे चूका बीच
चूका बीच पहुंचने के लिए पीलीभीत शहर मुख्य केंद्र है. यह सड़क मार्ग से बरेली, लखनऊ और दिल्ली जैसे बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. नजदीकी रेलवे स्टेशन पीलीभीत जंक्शन है, जहां से टैक्सी या निजी वाहन के जरिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व तक पहुंचा जा सकता है. हवाई यात्रा के लिए सबसे पास बरेली एयरपोर्ट है, जो यहां से करीब 60-70 किलोमीटर दूर है. ध्यान रखें कि टाइगर रिजर्व के भीतर जाने के लिए आपको पहले से ऑनलाइन बुकिंग करानी होती है और प्रवेश के लिए निर्धारित समय का पालन करना अनिवार्य है.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/pilibhit-ups-only-beach-a-sea-like-feeling-amidst-dense-forests-this-destination-will-prove-best-for-a-family-picnic-local18-10083461.html
