Home Travel extremely Dangerous Place On Earth Greenland Ice Sheet

extremely Dangerous Place On Earth Greenland Ice Sheet

0
2


Last Updated:

Extremely Dangerous Place: ग्रीनलैंड आइस शीट को पृथ्वी की सबसे खतरनाक जगहों में से एक माना जाता है. यह द्वीप के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से को कवर करती है. यहां जिंदा रहने के लिए रोज मौत से लड़ना पड़ता है. क्योंकि यहां ठंडा इतनी ज्यादा होती है एक नॉर्मल इंसान का शरीर सर्वाइव नहीं कर सकता है.

अगर आप एडवेंचर के शौकिन है, तो ये जगह आपको थ्रील महसूस करवा सकती है. लेकिन यहां जाने से पहले दस बार जरूर सोच लेना. पृथ्वी की सबसे खतरनाक जगहों में से एक ग्रीनलैंड आइस शीट में कई छिपी दरारे, पहाड़ियां और ऐसी झील हैं, जो तुरंत भर में खाली हो जाती हैं.

सफेद बर्फ से ढकी ये जगह दिखने में जितनी सुंदर है उससे ज्यादा खतरनाक है. यहां कदम-कदम पर मौत का साया है. एक गलत स्टेप और आप गहरी नीली खाई में गिर सकते हैं.

ग्रीनलैंड में “पिटेराक” नाम की बहुत तेज ठंडी हवाएं भी चलती हैं. ये हवाएं बर्फ की चोटी से नीचे की ओर आती हैं. इनकी 300 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से दौड़ती है. ये इतनी ताकतवर होती हैं कि इमारतें तोड़ सकती हैं और भारी सामान को खिलौनों की तरह उछाल सकती हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

ठंड के मौसम में जहां चारों तरफ बर्फ की चादरे और बर्फीली हवाएं जान के लिए खतरा पैदा करती हैं, वहीं गर्मियों में पिघला हुआ पानी बर्फ में गहरे खड़े सुराख बनाता है, जिन्हें “मूलिन” कहा जाता है. ये सैकड़ों मीटर नीचे तक जाते हैं. इनमें गिरना जानलेवा होता है.

यहां बर्फ की सतह पर दिखने वाली बड़ी झीलें कभी-कभी एक ही रात में गायब हो जाती हैं. ऐसा तब होता है जब नीचे की बर्फ टूटती है. इससे इतनी ऊर्जा निकलती है जो परमाणु बम जैसी मानी जाती है और कई मील तक बर्फ टूट जाती है.

तूफानों के समय यहां आकाश और जमीन एक-से दिखते हैं, इस कंडीशन को व्हाइटआउट कहा जाता है. इस धुंध में लोगों को दिशा समझ नहीं आती, संतुलन बिगड़ जाता है और वे अनजाने में खतरनाक जगहों पर पहुंच सकते हैं.

यह आइस शीट लगभग 2,400 किलोमीटर तक फैली है और यहां कोई ढांचा नहीं है. दूर-दराज इलाकों में बचाव हेलिकॉप्टर आने में घंटों या दिनों लग सकते हैं. इसलिए छोटी चोट या उपकरण की खराबी भी जानलेवा हो सकती है.

यहां का तापमान तो जानलेवा है ही इसके साथ ही यहां भालू का आतंक भी हैं. दरअसल, जलवायु परिवर्तन से उनका इलाका घट रहा है, इसलिए भूखे और भारी भालू अंदर की ओर आ रहे हैं, जो इंसानों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है.

homelifestyle

पृथ्वी की वो खतरनाक जगह जहां 300Km/Hr की रफ्तार से सरसराती बर्फीली हवा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-most-dangerous-place-on-earth-where-weather-enough-to-kill-you-ws-l-10079253.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version