Last Updated:
Hyderabad Picnic Spots: हैदराबाद सिर्फ ऐतिहासिक शहर ही नहीं, बल्कि खूबसूरत झीलों के लिए भी मशहूर है. फैमिली पिकनिक और वीकेंड गेटवे के लिए यहां की झीलें बेहतरीन विकल्प हैं. हुसैन सागर, दुर्गम चेरुवु, उस्मान सागर, हिमायत सागर और शामीरपेट लेक प्राकृतिक सुंदरता, शांत माहौल और बच्चों के साथ समय बिताने के लिए आदर्श हैं. इन जगहों पर बोटिंग, वॉकिंग और रिलैक्सेशन का पूरा आनंद लिया जा सकता है.
हैदराबाद अपनी ऐतिहासिक इमारतों के साथ-साथ अपनी खूबसूरत झीलों के लिए भी मशहूर है. अगर आप फैमिली के साथ पिकनिक मनाने या छुट्टियां बिताने का प्लान बना रहे हैं तो ये 5 झीलें आपके लिए बेस्ट स्पॉट्स साबित हो सकती हैं.
हुसैन सागर झील: यह हैदराबाद की सबसे प्रसिद्ध और एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है. परिवार के साथ घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह मानी जाती है. झील के बीचों-बीच भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा है. यहां स्पीड बोट, मोटर बोट और क्रूज राइड और पास ही लुम्बिनी पार्क है. जहां म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो का आनंद लिया जा सकता है.
दुर्गम चेरुवु: इसे सीक्रेट लेक भी कहा जाता है क्योंकि यह चट्टानों के बीच छिपी हुई है. यह हाईटेक सिटी के पास स्थित है और अब यहां का केबल ब्रिज रात में बहुत खूबसूरत दिखता है. यहां शांत वातावरण और आधुनिक सुख-सुविधाएं है साथ ही पैडल बोटिंग, शिकारा राइड, और बच्चों के लिए एडवेंचर एक्टिविटीज और एक अच्छा रॉक गार्डन और एम्फीथिएटर भी है. यह सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुला रहता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
उस्मान सागर: शहर की भीड़भाड़ से दूर, यह झील शांति चाहने वाले परिवारों के लिए एकदम सही पिकनिक स्पॉट है. यहां का सूर्यास्त बेहद खूबसूरत होता है और किनारे पर टहलने के लिए अच्छे रास्ते बने हैं. आप घर से बना खाना ले जाकर गार्डन में पिकनिक मना सकते हैं. पास ही सागर महल है जो कभी निज़ाम का रिसॉर्ट था और सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है.
हिमायत सागर: उस्मान सागर की जुड़वां झील मानी जाने वाली यह जगह काफी शांत और हरियाली से भरी है. यह फोटोग्राफी और नेचर वॉक के लिए बेहतरीन है. यहां अक्सर लोग लॉन्ग ड्राइव के लिए आते हैं. यहां खाने-पीने के ज्यादा विकल्प नहीं हैं इसलिए अपना पिकनिक बास्केट साथ ले जाना बेहतर रहेगा. 24 घंटे खुली रहती है लेकिन दिन में जाना सुरक्षित और बेहतर है.
अमीनपुर झील: अगर आपकी फैमिली को पक्षी देखना पसंद है तो यह झील आपके लिए जन्नत जैसी है. यह भारत की पहली Biodiversity Heritage Site घोषित होने वाली झील है. यहां सर्दियों में बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी जैसे फ्लेमिंगो देखे जा सकते हैं. यहां सुबह जल्दी जाना सबसे अच्छा रहता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-hyderabad-top-5-lake-picnic-spots-family-local18-9997003.html
