Home Travel Maharashtra Lavasa hill station know as India’s Italy। महाराष्ट्र का इटली जैसा...

Maharashtra Lavasa hill station know as India’s Italy। महाराष्ट्र का इटली जैसा हिल स्टेशन, घूमने और ट्रिप गाइड

0
1


Last Updated:

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित लवासा, जिसे “भारत का इटली” कहा जाता है, यूरोपियन टाउन जैसा लुक देता है. यहां बोटिंग, कयाकिंग, ट्रेकिंग और इटालियन फूड का आनंद ले सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

भारत में घूमने के लिए ऐसी कई जगहें हैं, जिन्हें देखकर विदेश जैसा एहसास होता है. इन्हीं में से एक है महाराष्ट्र का खूबसूरत हिल स्टेशन लवासा, जिसे लोग प्यार से “भारत का इटली” भी कहते हैं. रंग-बिरंगी इमारतें, पहाड़ियों के बीच बसा शहर, झील के किनारे कैफे और साफ-सुथरी सड़कें लवासा को किसी यूरोपियन टाउन जैसा लुक देती हैं. यहां पहुंचने के बाद ऐसा लगता है जैसे आप भारत में नहीं, बल्कि इटली की किसी शांत और सुंदर जगह पर आ गए हों.

लवासा महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित एक प्लान्ड हिल सिटी है. यह सह्याद्री की पहाड़ियों में बसा हुआ है और चारों तरफ हरियाली, झील और पहाड़ों से घिरा है. यहां की सबसे खास बात इसकी आर्किटेक्चर है. इटालियन स्टाइल की बिल्डिंग्स, खुले चौक, वॉटरफ्रंट प्रोमेनेड और कैफे इसे बेहद खास बनाते हैं. सुबह-सुबह झील के किनारे टहलना और शाम को सनसेट देखना यहां का सबसे सुकून भरा अनुभव माना जाता है. लवासा सिर्फ देखने में ही खूबसूरत नहीं है, बल्कि यहां करने के लिए भी बहुत कुछ है. यहां आप बोटिंग, कयाकिंग, साइकलिंग और ट्रेकिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं. एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए जिप लाइनिंग और रॉक क्लाइंबिंग के ऑप्शन भी मिलते हैं. इसके अलावा, यहां के कैफे और रेस्टोरेंट्स में बैठकर कॉफी या इटालियन फूड का आनंद लेना भी एक अलग ही अनुभव देता है. कपल्स और फैमिली ट्रैवलर्स के लिए यह जगह बेहद परफेक्ट मानी जाती है.

अगर बात करें घूमने की सही समय की, तो लवासा घूमने के लिए मानसून और सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है. बारिश के मौसम में यहां की हरियाली और झील का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है. हालांकि भारी बारिश में फिसलन का ध्यान रखना जरूरी है. सर्दियों में मौसम ठंडा और सुहावना रहता है, जिससे घूमना और भी आसान हो जाता है.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

homelifestyle

‘भारत का इटली’ कही जाती है ये जगह, इतना सुंदर की वापस लौटने के लिए करोगे मना


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-this-place-is-called-the-italy-of-india-know-the-travel-cost-and-secret-hill-station-of-maharastra-ws-kl-10028498.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version