Last Updated:
Snowfall in Uttarakhand: पहाड़ों पर बर्फबारी देखने के लिए लोग पूरे साल ठंड का इंतजार करते हैं. पहले लोग स्नोफॉल देखने के लिए पहाड़ों पर क्रिसमस से ही पहुंचने लगते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों से बर्फबारी दिसंबर की जगह जनवरी में शुरू हो रही है. तो अब समय आ गया है कि आप अपना बैग पैक कर लें. क्योंकि उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गयी है.
उत्तराखंड स्नोफॉल फोरकास्ट-हाल ही में मौसम विभाग द्वारा किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों के ऊंचे इलाकों में बारिश और हिमपात होने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में कोहरा छा सकता है. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकता है.
इन तीन जगहों पर हो रही बर्फबारी- हालांकि 1 जनवरी पर उत्तराखंड में कहीं भी बर्फबारी नहीं देखी गयी. लेकिन 2 जनवरी को केदारनाथ में सीजन की सबसे पहले बर्फबारी हुई. इसके साथ ही दयारा बुग्याल और कुंआरी पास में बर्फबारी में शुरू हो गयी है.
केदारनाथ- रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ धाम में शुक्रवार को दोपहर में हल्की बर्फबारी हुई. इससे मौसम काफी ठंडा हो गया. वैसे जनवरी में मंदिर के कपाट बंद होने के कारण यहां आप नहीं जा सकते हैं. क्योंकि यहां हैवी स्नोफॉल और कड़ाके की ठंड पड़ती है. लेकिन यहां जाने के लिए आप अप्रैल-मई से नवंबर के बीच प्लान बना सकते हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
दयारा बुग्याल- दयारा बुग्याल उत्तरकाशी का फेमस ट्रेक है. इसका मतलब लिमिटलेस मिडो है, यानी कि कोसो दूर तक फैला घास का मैदान. इसकी खूबसूरती में हिमालय चार चांद लगता है, जो यहां से बिल्कुल नजदीक और साफ नजर आता है. यदि आपको स्नोफॉल में कैंपिंग का लुत्फ उठाया है, तो यहां जाने के लिए ये टाइम बिल्कुल परफेक्ट है.
कुंवारी पास- उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में मौदूज कुंवारी पास एडवेंचर लवर्स के बीच फैमस ट्रेक है. ये ट्रेक जोशीमठ और औली से शुरू होता है. ये मीडियम डिफिकल्टी लेवल वाला ट्रेक है. वैसे तो ये ट्रेक अपने हरियाली मैदानों के लिए भी जाना जाता है, लेकिन यहां कि बर्फबारी देखने के लिए लोग बेशब्री से इंतजार करते हैं. और इसे देखने के लिए ये टाइम बिल्कुल परफेक्ट है.
स्नोफॉल में जाने से पहले करें ये तैयारी-बर्फबारी जितनी सॉफ्ट और खूबसूरत दूर से महसूस होती है, उतनी पास से मुसिबत भरी होती है. इसलिए ऐसे जगहों पर जाने से पहले सही तैयारी बहुत जरूरी है.जैसे- एक या दो मोटे जैकेट यहां आपको नहीं बचा पाएंगे. ठंड से बचने के लिए लेयरिंग जरूरी है. बेस, मिड और आउटर लेयर के हिसाब से पैकिंग करें. स्किन के लिए मॉइश्चराइजर रखना ना भूलें. ग्रीप वाले वाटरप्रूफ सूज खरीदें, स्टिक रखना जरूर है. इसके अलावा जंग फूड्स की जगह ड्राई फ्रूट और डार्क चॉकलेट खाने के लिए लें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-from-kedarnath-to-dayara-bugyal-snowfall-has-started-at-these-3-places-in-uttarakhand-ws-l-10031224.html
