Home Travel Which Country Is Known As Land Of Silver: किस देश को कहा...

Which Country Is Known As Land Of Silver: किस देश को कहा जाता है लैंड ऑफ सिल्वर

0
2


Last Updated:

एक ऐसा देश जिसके बारे में कहा गया कि यहां चांदी की नदी बहती है. इतिहास, संस्कृति और प्रकृति की खूबसूरती के बीच सिल्वर की चमक से दुनियाभर अर्जेंटीना जाना जाता है. यहां की कहानिया इसकी खूबसूरती को गढ़ती है. आइए जानते हैं इसके बारे में दिलचस्प बातें जो कम ही लोग जानते हैं.

दक्षिण अमेरिका में स्थित अर्जेंटीना को दुनिया भर में “चांदी की धरती” (Land of Silver) के नाम से जाना जाता है. इस देश का नाम लैटिन शब्द “आर्जेंटम” से आया है, जिसका हिन्दी मतलब चांदी है. ये देश नेचुरल सुंदरता के साथ इतिहास, संस्कृति और खनिज संपदा की एक अनोखी कहानी कहता है. चांदी इसे दुनिया में एक अलग पहचान और चमक देती है. 

जब शुरुआती स्पेनिश और पुर्तगाली खोजकर्ता इस क्षेत्र में पहुंचे, तो उन्होंने सुना कि यहां चांदी की भरपूर मात्रा है. खासकर “रियो दे ला प्लाटा”, जिसका अर्थ है चांदी की नदी, को लेकर कई कहानियां प्रचलित थीं.माना जाता था कि इस नदी के आसपास के इलाकों से चांदी का व्यापार होता था. इन्हीं कहानियों ने अर्जेंटीना को चांदी से जोड़ दिया.

समय के साथ “आर्जेंटिना” नाम लोकप्रिय हुआ और यह देश की पहचान बन गया. आज भी यहां की संस्कृति, इतिहास और प्रतीकों में चांदी की झलक मिलती है. ब्यूनस आयर्स जैसे शहरों में घूमते हुए पर्यटक पुराने भवनों, संग्रहालयों और बाजारों में इस विरासत को महसूस कर सकते हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

अर्जेंटीना सिर्फ नाम में ही नहीं, बल्कि असल में भी खनिजों से भरपूर है. यहां कैटामार्का, सांता क्रूज, जुजुई और सैन जुआन जैसे क्षेत्रों में चांदी, सोना, तांबा और अन्य धातुओं की खदानें हैं. आधुनिक खनन उद्योग ने देश की अर्थव्यवस्था और निर्यात को मजबूत किया है.

यात्रा प्रेमियों के लिए अर्जेंटीना एक खास अनुभव है. एक ओर बर्फीले पहाड़, दूसरी ओर विशाल मैदान, और बीच में चांदी की कहानी से जुड़ा इतिहास. यहां की संस्कृति, संगीत, टैंगो डांस और स्वादिष्ट भोजन इस यात्रा को और यादगार बना देते हैं.

आज अर्जेंटीना, पेरू और बोलीविया के साथ दक्षिण अमेरिका के प्रमुख चांदी उत्पादक देशों में शामिल है. लेकिन यात्रियों के लिए यह देश सिर्फ खदानों का नहीं, बल्कि इतिहास, नेचर और रोमांच का संगम है. यहां आपको बर्फ से लदे पहाड़ भी लंगे और चांदी से भरे खदान भी. 

homelifestyle

लैंड ऑफ सिल्वर के नाम से जाना जाता है ये देश, बहती है ‘चांदी की नदी’


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-which-country-known-as-the-land-of-silver-snowy-mountains-on-one-side-and-silver-mines-on-the-other-10045230.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version