Home Uncategorized कब शुरू होगी साल 2025 की पहली गुप्त नवरात्रि? हरिद्वार के ज्योतिषी...

कब शुरू होगी साल 2025 की पहली गुप्त नवरात्रि? हरिद्वार के ज्योतिषी से जानें पूजा विधि और महत्व

0
9


Last Updated:

Magh Gupt Navratri-2025 Date : सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार 1 साल में कुल चार नवरात्रि के पर्व होते हैं, इसमें दो नवरात्रि गुप्त होती हैं. वहीं दो नवरात्रि में एक शारदीय और एक चैत्र की होती है. साल की पहली गुप्त नवरात्रि इस…और पढ़ें

X

माघ मास में गुप्त नवरात्रि

हरिद्वार. हिंदू पंचांग के अनुसार एक साल में नवरात्रि का 4 बार आगमन होता है. इनमें 2 बार गुप्त नवरात्रि का आगमन होता है. धार्मिक ग्रंथो के अनुसार गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना गुप्त रूप से की जाती है. गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा की 10 महाविद्याओं की गुप्त रूप से साधना करने पर श्रेष्ठ फल प्राप्त होता हैं. धार्मिक दृष्टिकोण से गुप्त नवरात्रि में तंत्र-मंत्र की साधना गुप्त रूप से होती है. जिससे आध्यात्मिक विकास और मोक्ष की प्राप्ति होती है. कुछ ही दिनों में माघ माह की गुप्त नवरात्रि शुरू होने वाली है. तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं कब से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, और कब है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त .

हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं की देवी दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का आगमन साल में 4 बार होता है. चैत्र, आषाढ़, अश्विन और माघ मास में नवरात्रि मनाई जाती है. अधिकतर लोग प्रकट चैत्र और शारदीय नवरात्रों के बारे में अधिक जानते हैं. इनके अलावा हिंदू पंचाग के अनुसार आषाढ़ और माघ मास में गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है. गुप्त नवरात्रि में साधक गुप्त रूप से मां दुर्गा और 10 महाविद्याओं की पूजा अर्चना करते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 जनवरी शाम 6:05 से शुरू हो रही है जिसका समापन 30 जनवरी को शाम 4:01 पर होगा. ऐसी स्थिति में माघ माह की गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी दिन गुरुवार से शुरू हो रही है.

10 महाविद्याओं की पूजा का महत्व
गुप्त नवरात्रि में तंत्र साधना गुप्त रूप से की जाती है. गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा के निमित्त व्रत, पूजा पाठ और देवी मां की आराधना तंत्र रूप में करने पर शुभ फल प्राप्त होता है. गुप्त नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ करने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर मोक्ष का वरदान देती हैं. इन 9 दिनों तक देवी दुर्गा के 10 रूपों की तंत्र रूप से साधना की जाती है जिससे साधकों को सिद्धि प्राप्त होतीहै.

Note: माघ मास शुक्ल पक्ष में होने वाले गुप्त नवरात्रों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

homedharm

कब शुरू होगी साल 2025 की पहली गुप्त नवरात्रि? जानें पूजा विधि और महत्व

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version