Home Uncategorized मां विंध्यवासिनी धाम आने वाले भक्तों को नहीं होगी परेशानी, गंगा के...

मां विंध्यवासिनी धाम आने वाले भक्तों को नहीं होगी परेशानी, गंगा के 8 घाटों पर बिछाया जाएगा फ्लोटिंग जेटी, जानें वजह

0
14



मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों की सुविधाओं के लिए गंगा घाट पर फ्लोटिंग जेटी बिछाया जाएगा. इससे गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी. मां विंध्यवासिनी धाम में गंगा स्नान का विशेष महत्व है. भक्त गंगा स्नान करने के बाद मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करते हैं. गंगा स्नान के वक्त कई श्रद्धालु हादसे के शिकार हो गए हैं. भक्तों की सुविधा को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से फ्लोटिंग जेटी बिछाने के लिए रूपरेखा तय करने के बाद 67 लाख रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है. ऐसे में 8 गंगा घाटों पर फ्लोटिंग जेटी बिछाई जाएगी.

गंगा के किनारे बिछाई जाएगी फ्लोटिंग

विंध्यधाम में गंगा किनारे करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फ्लोटिंग जेटी बिछाई जाएगी. इसपर श्रद्धालु आराम से चल सकेंगे. विंध्याचल के 8 गंगा घाट पक्का, दीवान, गुदारा, अखाड़ा, कच्चा, रामगया, परशुराम आदि पर इसे बिछाया जाएगा. इन गंगा घाटों पर कई श्रद्धालु स्नान करते वक्त अपनी जान गवां चुके हैं.

ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस विभाग की ओर से गंगा किनारे फ्लोटिंग जेटी बिछाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है. फ्लोटिंग जेटी लगने के बाद तेज बहाव होने पर श्रद्धालु उससे बाहर नहीं जा सकेंगे और जान बचाई जा सकेगी. शासन से स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा.

डूबने की घटना पर लगेगा अंकुश

एसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि विंध्याचल में स्थित गंगा घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर फ्लोटिंग जेटी का जाल बिछाया जाएगा. फ्लोटिंग जेटी बिछ जाने के बाद स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी. नवरात्रि में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. भक्तों की सुविधा को देखते हुए 7 से 8 घाटों को फ्लोटिंग जेटी से जोड़ा जाएगा. इससे डूबने की घटना पर अंकुश लगेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version