Home Uncategorized मालामाल होना चाहते हैं तो सिर्फ इस ग्रह को कर लें प्रसन्न,...

मालामाल होना चाहते हैं तो सिर्फ इस ग्रह को कर लें प्रसन्न, हरिद्वार के ज्योतिषी ने बताए 3 खास उपाय

0
11



हरिद्वार. व्यक्ति की कुंडली में 9 ग्रह होते हैं, जो समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं. ग्रहों के राशि परिवर्तन करने पर सभी 12 राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है. जहां कुछ राशियों को संपत्ति लाभ, स्वास्थ्य लाभ, संबंधों में मजबूती आदि लाभ प्राप्त होते हैं, तो वहीं कुछ राशियों पर ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव पड़ने से बहुत सी समस्याएं जैसे- चोट लगना, रिश्ते टूटना, कारोबार में नुकसान, करियर में नुकसान आदि होने का खतरा बना रहता है. ज्योतिष शास्त्र में शनि, राहु और केतु ग्रह को क्रूर ग्रह बताया गया है. यदि इन ग्रहों की महादशा चलती है, तो जीवन में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. वहीं ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह धन प्राप्ति के लिए उत्तम ग्रह बताए गए हैं. यदि राहु के निमित्त कुछ ज्योतिषी उपाय किए जाएं, तो जातक मालामाल हो जाते हैं.

राहु ग्रह के निमित्त उपाय की जानकारी Bharat.one से साझा करते हुए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि यदि राहु ग्रह की आपकी कुंडली में महादशा चल रही है, तो बनते हुए काम बिगड़ना, शारीरिक समस्याएं, आर्थिक तंगी आदि परेशानियां आती हैं. राहु ग्रह यदि आपकी कुंडली में शांत हैं, तो शुभ फल प्रदान करते हैं. मालामाल होने के लिए राहु ग्रह के निमित्त तीन उपाय करने पर विशेष फल प्राप्त होता है. ये उपाय हैं-

पहला उपाय: पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि रोजाना राहु ग्रह के बीज मंत्र, वैदिक मंत्र और एकाक्षरी मंत्र का जाप करना चाहिए. राहु ग्रह के बीज मंत्र, वैदिक मंत्र और एकाक्षरी मंत्र का जाप शनिवार के दिन करने पर विशेष लाभ की प्राप्ति होती है. इन मंत्रों का जाप 1008 बार करने पर राहु ग्रह मालामाल कर देते हैं.

बीज मंत्र: ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नमः

एकाक्षरी मंत्र: ॐ रां राहवे नमः

वैदिक मंत्र: ऊँ कया नश्चित्रऽआभुवदूती सदावृध: सखा। कया शचिष्ठ्या व्वृता ॐ राहवे नमः

दूसरा उपाय: शनिवार के दिन लोहे की वस्तु घर की पूर्व दिशा में रखने पर राहु ग्रह प्रसन्न होकर धन के भंडार भर देते हैं.

तीसरा उपाय: शनिवार के दिन यदि कुत्ते को भरपेट भोजन कराया जाए, तो जीवन में चल रही सभी समस्याएं खत्म होती हैं और राहु ग्रह मालामाल कर देते हैं.

ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि राहु ग्रह के निमित्त इन सभी उपायों को शनिवार या बुधवार को करने पर राहु ग्रह धन के भंडार भर देते हैं. राहु ग्रह इन उपायों से बहुत जल्दी मालामाल करते हैं. यदि आप शनिवार और बुधवार को इन उपायों को श्रद्धा, भक्तिभाव और पवित्रता के साथ करते हैं, तो आपकी किस्मत पलट सकती है.

NOTE: राहु ग्रह के उपायों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version