Home Uncategorized Bad Omens in Travel : किसी भी शुभ कार्य के लिये यात्रा...

Bad Omens in Travel : किसी भी शुभ कार्य के लिये यात्रा कर रहे हैं और दिखें ऐसे संकेत तो भूल कर भी मत जाइये

0
6


Last Updated:

Bad Omens in Travel : शकुन शास्त्र के अनुसार, महत्वपूर्ण कार्य के लिए निकलते समय जूता टूटे, छींक सुनाई दे, झगड़ा हो, बिल्ली रास्ता काटे, दीपक बुझे तो यात्रा स्थगित कर देनी चाहिए.

किसी भी कार्य के लिये यात्रा कर रहे हैं और दिखें ऐसे संकेत! भूल कर भी मत जाइये

घर से निकलते समय इन संकेतों को न करें नजरअंदाज.

हाइलाइट्स

  • महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा में अपशगुन संकेतों से बचें.
  • जूता टूटे, छींक सुनाई दे, झगड़ा हो तो यात्रा स्थगित करें.
  • बिल्ली रास्ता काटे, दीपक बुझे तो यात्रा न करें.

Bad Omens in Travel : यदि आप किसी भी विशेष महत्वपूर्ण कार्य के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं. रास्ते में या घर से निकलते ही कुछ संकेत आपको मिलते हैं तो तुरंत आपको घर वापस आ जाना चाहिए. ऐसे संकेत मिलने के बाद कितना भी आवश्यक हो पर व्यक्ति को यात्रा नहीं करनी चाहिए. शकुन शास्त्र में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है. आइये समझते हैं कौन सी ऐसी संकेत है जिनके बाद व्यक्ति को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए. बल्कि उल्टे पैर वापस आ जाना चाहिए. यदि इन संकेतों के मिलने के बाद भी आप यात्रा करते हैं तो कार्य में सफलता मिलने की वजह असफलता हाथ लगेगी एवं रास्ते में भी कठिनाइयां या दुर्भाग्य का साथ मिलेगा.

1. यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से घर से निकलते हैं और रास्ते में आपका जूता अथवा चप्पल टूट जाता है तो आपको नहीं जाना चाहिए क्योंकि यह संकेत शुभ नहीं है.
2. आप घर से बाहर निकलते हैं निकलते ही आपको कोई अमृत जीव रास्ते में दिखता है जैसे कुत्ता,गाय, सर्प तो तुरंत ही आपके घर वापस आ जाना चाहिए. इससे कार्य में सफलता मिलने की उम्मीद खत्म हो जाती है.

Devraha Baba: कौन थे 500 वर्ष जीने वाले चमत्कारी संत देवरहा बाबा, जिन्होंने इंदिरा गांधी को दिया हाथ का पंजा! जानें रोचक किस्सा

3. यदि किसी महत्वपूर्ण अथवा शुभ कार्य के लिए आप घर से बाहर निकलते हैं और कोई पीछे बैठा व्यक्ति अथवा उल्टे हाथ पर बैठा व्यक्ति छींक देता है तो भी आपको यात्रा नहीं करनी चाहिए.
4. किसी महत्वपूर्ण कार्य या व्यापारिक डील के लिए यदि आप यात्रा कर रहे हैं और घर से निकलते ही किसी से अनुमान या झगड़ा हो जाए तो फिर आपको यात्रा नहीं करनी चाहिए.
5. घर से शगुन करके यदि आप यात्रा प्रारंभ कर रहे जा रहे हैं और दूध पानी भोजन का थाल या पूजा की थाली आदि गिर जाती है तो इससे अपशगुन माना जाता है इसलिए इसके बाद ही यात्रा नहीं करनी चाहिए.
6. घर से आप निकले हैं और बाहर निकलते ही आपको ठोकर लग जाती है तो यात्रा को स्थगित कर देना चाहिए. यह अपशगुन माना जाता है.

Pyrite Gemstone: घर में रखें ये जादुई पत्थर, जो रातोंरात बदल देगा आपकी किस्मत, करोड़पति बनते नहीं देर लगेगी!

7. घर से निकलने पर यदि बिल्ली आपका रास्ता कट जाती है तो किसी भी कार्य के लिए आपको आगे नहीं जाना चाहिए बल्कि वापस घर आ जाना चाहिए.
8. किसी महत्वपूर्ण डील या शुभ कार्य के लिए घर से निकलते समय यदि पूजा का दीपक बुझ जाता है तो व्यक्ति को उस कार्य के लिए नहीं जाना चाहिए. इससे अपशगुन होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.
9. यदि आपको किसी भी दिन किसी महत्वपूर्ण कार्य से बाहर जाना है और उससे पहले स्वप्न में कुत्ता अथवा सियार रो देता है तो आपको उस दिन यात्रा नहीं करनी चाहिए. स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह बहुत बड़ा अपशगुन है.

homeastro

किसी भी कार्य के लिये यात्रा कर रहे हैं और दिखें ऐसे संकेत! भूल कर भी मत जाइये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version