Home Uncategorized Dhanteras 2024: धनतेरस पर सोने-चांदी के साथ जरूर खरीदें यह चीज,  खूब...

Dhanteras 2024: धनतेरस पर सोने-चांदी के साथ जरूर खरीदें यह चीज,  खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

0
8


वाराणसी: दीपावली से पहले धनतेरस का महापर्व मनाया जाता है. इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा होती है. इसके अलावा इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का भी धार्मिक विधान है, जिससे आरोग्यता की प्राप्ति होती है. धनतेरस पर माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा के साथ-साथ खरीदारी का विशेष महत्व होता है. इस दिन सोना-चांदी खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है, ऐसी लोक मान्यता है.

धनतेरस  2024 कब है?
हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. इस साल यह पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस पर्व के दूसरे दिन दिवाली मनाई जाती है.

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का महत्व
सोना-चांदी के अलावा भी कुछ चीजें हैं, जिन्हें यदि आप धनतेरस पर खरीदते हैं. काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ होता है. इस दिन बाजार से खरीदारी कर घर में नया झाड़ू जरूर लाना चाहिए. झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं, इसलिए इसे कभी भी गलती से पैर नहीं लगाना चाहिए. यदि झाड़ू पर पैर लग जाए, तो इसके लिए तुरंत माता लक्ष्मी से माफी मांगनी चाहिए.

माता लक्ष्मी का होता है वास  
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि आप धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर घर लाते हैं, तो आपके घर में लक्ष्मी का वास होता है और पूरे साल आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है.

इसे भी पढ़ें: Diwali 2024 Diya Upay: दिवाली पर जलाएं इस चीज से बने दीपक, खत्म हो जाएंगे गृह क्लेश, बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा!

 1 घंटे 55 मिनट का समय सबसे शुभ  
स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि धनतेरस पर इस बार पूजा के लिए 1 घंटे 55 मिनट का समय सबसे शुभ है. यह मुहूर्त 29 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा, जो रात 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. इस समय में पूजा से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा भक्तों पर बरसेगी.

शुभ काम के लिए बेस्ट है धनतेरस
धनतेरस के लिए आप किसी भी शुभ काम को कर सकते हैं. चाहे कोई इन्वेस्टमेंट करनी हो या कोई नया घर खरीदना हो, धनतेरस का दिन बेस्ट होता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version