Mulank 1 2026 Horoscope: नया साल 2026 आने वाला है. नए साल को लेकर अभी से लोगों के मन में कई तरह के सवाल आने लगे हैं. नए साल में करियर कैसा होगा? नए साल 2026 में धन और आय कैसा होगा? 2026 में लव लाइफ और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा? हर व्यक्ति के मन में नए साल को लेकर अपने-अपने सवाल हो सकते हैं. आज हम आपको अंक ज्योतिष की मदद से बताने वाले हैं कि मूलांक 1 वालों के लिए नया साल 2026 कैसा रहेगा?
ग्रहों के राजा सूर्य का नया साल 2026
नया साल 2026 ग्रहों के राजा सूर्य का नंबर है. अंक ज्योतिष के अनुसार आप गणना करेंगे तो 2+0+2+6=10 होता है. अब 10 को एक संख्या में लेकर आएंगे तो 1+0=1 होगा. अंक ज्योतिष में अंक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है. जो शासन, सत्ता, करियर, यश, कीर्ति, पिता से संबंध आदि का प्रतीक माना जाता है.
वहीं 2026 को देखते हैं तो इसमें 2 बार 2 और 1 बार 6 आता है. 2 का संबंध चंद्रमा और 6 अंक का संंबंध शुक्र ग्रह है. 2 यानि चंद्रमा मन का कारक है, तो नए साल 2026 में लोगों को मानसिक स्तर पर जूझना पड़ सकता है, वहीं शुक्र भौतिक सुख और सुविधाएं प्रदान करता है. फैशन, ग्लैमर, मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है.
मूलांक 1 के लिए कैसा रहेगा नया साल?
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है. यह साल सूर्य का है और आपका भी स्वामी ग्रह सूर्य है तो इस साल आपके व्यक्तित्व में निखार आने वाला है. लोग आपके काम, व्यवहार, वाणी आदि से काफी प्रभावित हो सकते हैं. जिन महिलाओं का मूलांक 1 है, उनके लिए 2026 बहुत अच्छा रहने वाला है.
नए साल आपको तनाव मुक्त रखने वाला है. पिछले साल यानि 2025 में आपको जिन मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ा था, वैसी स्थितियां नहीं होंगी. आप योग, ध्यान आदि से अपने मन को मजबूत और शांत बना सकते हैं.
नए साल में मूलांक 1 का करियर
साल 2026 में मूलांक 1 वालों को लोगों से मदद मिलेगी, खासकर अपने मित्रों से. जो लोग नया काम पार्टनरशिप में करना चाहते हैं, उनके लिए नया साल बहुत ही अच्छा होगा. पार्टनरशिप का काम आपके बिजनेस या करियर को एक नई ऊंचाई देने वाला साबित होगा. लेकिन इसमें आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि आप जो भी योजनाएं बनाएं, वह पूरी तरह से लागू करें. तभी आपको पूरा परिणाम मिलेगा. पार्टनरशिप किससे कर रहे हैं? उसके बारे में सभी चीजें अच्छे से पता कर लें.
जो लोग सरकार नौकरी में हैं या सरकार से जुड़े काम करते हैं, उनको लोगों के लिए नया साल अच्छा रहेगा. सरकार से लाभ मिलने की उम्मीद है. सूर्य राजा हैं, जो शासन और सत्ता से सहयोग प्रदान करेंगे. वहीं जो लोग शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े हैं, उनको सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. अपना प्रयास करते रहें, सफलता प्राप्त होगी.
मूलांक 1 को प्रॉपर्टी से होगा लाभ
जो लोग काफी समय से अपने परिवार के लिए मकान खरीदने की सोच रहे थे, उनके लिए नया साल 2026 अनुकूल होगा. नए साल में आप मकान या फ्लैट खरीद सकते हैं. इसके अलावा मूलांक 1 वाले लोग नए साल में प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में मुनाफा होगा. जमीन, मकान, दुकान, फ्लैट आदि में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद होगा. नए साल में अटके हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है. अचानक धन लाभ का योग बनेगा.
नए साल में मिलेगा लव पार्टनर
लव लाइफ के लिए नया साल रिश्तों में मधुरता और मजबूती लाने वाला है. जिन लोगों का अपने पार्टनर के साथ अनबन हुई है, वे एक चांस दे सकते हैं. अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत करें. यह साल रिश्तों को संभलाने और उसे संवारने का एक अवसर लेकर आ रहा है. जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनको कोई लव पार्टनर मिल सकता है. आपके दिन रोमांटिक होने वाले हैं. जिनका विवाह हो चुका है, उनका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.
