Kashi vishwanath tilak : बाबा विश्वनाथ के विवाह की रस्में शुरू हो गई हैं. काशी विश्वनाथ धाम में बसंत पंचमी पर बाबा को तिलक चढ़ाया गया है. बाबा के पंचबदन प्रतिमा का विशेष श्रृंगार हुआ. पूरे विधि विधान से उनकी आरती उतारी गई. धाम में हुए बाबा के इस तिलक उत्सव में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. घण्टा, घड़ियाल और डमरू के डम-डम की आवाज गूंजती रही. 11 वैदिक ब्राह्मणों ने शास्त्रीय विधि से तिलक पूरा कराया. महाशिवरात्रि पर माता गौरा संग बाबा का विवाह होगा.
