Last Updated:
पैनकेक बनाना बहुत ही आसान और कम समय में तैयार होने वाली रेसिपी है. इसे आप सुबह के नाश्ते या बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं. हेल्दी विकल्प के लिए आप इसमें ओट्स या गेहूं के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं.

पैनकेक की आसान रेसिपी.
हाइलाइट्स
- पैनकेक बनाना बहुत आसान है.
- मैदा, बेकिंग पाउडर, दूध, अंडा मिलाएं.
- शहद या मेपल सिरप के साथ सर्व करें.
अगर आपको बेकिंग बड़ा टास्क लगता है तो आप पैन का सहारा लेकर भी अच्छा काम कर सकते हैं. आप घर में अपने या अपने बच्चों के लिए आसानी से टेस्टी पैनकेक तैयार कर सकते हैं. पैनकेक एक स्वादिष्ट और हल्का नाश्ता है, जिसे खासतौर पर सुबह के नाश्ते में पसंद किया जाता है. यह एक ऐसी रेसिपी है जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं. अगर आप भी घर पर आसानी से टेस्टी और फ्लफी पैनकेक बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.
पैनकेक बनाने की सामग्री:
- 1 कप मैदा
- 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
- 2 चम्मच चीनी
- 1/2 चम्मच नमक
- 3/4 कप दूध
- 1 चम्मच वनीला एसेंस
- 1 अंडा (अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो अंडे की जगह दही का इस्तेमाल करें)
- 2 चम्मच मक्खन (पिघला हुआ)
- 1/2 कप शहद या मेपल सिरप (सर्व करने के लिए)
पैनकेक बनाने का तरीक
बैटर तैयार करें
सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चीनी और नमक को अच्छे से मिला लें. अब एक अलग बाउल में दूध, वनीला एसेंस, अंडा और पिघला हुआ मक्खन डालें और अच्छी तरह से फेंट लें. अब धीरे-धीरे सूखी सामग्रियों में गीली सामग्रियों को मिलाएं और बैटर को अच्छे से फेंटें। ध्यान दें कि बैटर ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न हो.पैन गरम करें
एक नॉन-स्टिक पैन या तवा गरम करें और उस पर हल्का सा मक्खन या तेल लगा लें.
अब एक करछी या चम्मच से थोड़ा सा बैटर लें और तवे पर गोल आकार में डालें.पैनकेक पकाएं
पैनकेक को धीमी आंच पर पकाएं। जब उसके ऊपर छोटे-छोटे बुलबुले दिखने लगें, तो उसे पलट दें.
दूसरी तरफ से भी सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें और इसके बाद सर्व करें. तैयार पैनकेक को एक प्लेट में निकालें और ऊपर से शहद या मेपल सिरप डालें. इसे ताजे फलों, चॉकलेट सिरप या व्हीप्ड क्रीम के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
March 16, 2025, 17:54 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-make-tasty-and-fluffy-pancakes-at-home-easy-recipe-know-how-to-prepare-batter-9104764.html