Home Uncategorized Varuthini Ekadashi: 23 या 24 अप्रैल! इस दिन रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी...

Varuthini Ekadashi: 23 या 24 अप्रैल! इस दिन रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत, ज्योतिषी से जानें तिथि और उपाय

0
8


Last Updated:

Varuthini Ekadashi April 2025: वरुथिनी एकादशी 2025 इस बार अप्रैल में मनाई जाएगी. यह व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना के लिए विशेष माना गया है. एकादशी व्रत से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख…और पढ़ें

X

एकादशी के बारे में बताते देवघर के ज्योतिषाचार्य

हाइलाइट्स

  • वरुथिनी एकादशी 23 अप्रैल को मनाई जाएगी.
  • 24 अप्रैल को एकादशी का व्रत रखा जाएगा.
  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

वरुथिनी एकादशी 2025. चैत्र पूर्णिमा समाप्ति के बाद वैशाख का महीना शुरू हो जाएगा. हिंदू कैलेंडर के अनुसार वैशाख का महीना बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है. वैशाख के महीने में भगवान श्री कृष्ण की पूजा का विधान है. इसलिए यह महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित रहता है. वहीं वैशाख महीने की पहली एकादशी जल्द ही आने वाली है. माना जाता है कि जो भी जातक व्रत रखकर एकादशी के दिन भगवान श्री कृष्णा और माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करते हैं, उनकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती है. घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है. वैशाख महीने की पहली एकादशी की तिथि को लेकर थोड़ी सी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. तो आईये देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि कब है वैसाख महीने की पहली एकादशी और क्या खास महत्व है?

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित नंदिनी किशोर मुद्गल ने Bharat.one के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में वरुथनी एकादशी का खास महत्व है. हर साल वरुथनी एकादशी का पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. इस साल 23 अप्रैल को वरुथनी एकादशी का त्यौहार मनाया जाएगा. इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

कब से हो रही है एकादशी तिथि की शुरुआत
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि की शुरुआत 23 अप्रैल शाम 04 बजकर 43 मिनट से हो रही है और समापन अगले दिन यानी 24 अप्रैल शाम 04 बजकर 13 मिनट मे हो रहा है. उदया तिथि 24 अप्रैल होने की वजह से 24 अप्रैल को ही और उसने एकादशी का व्रत रखा जाएगा.

क्या महत्व है वरुथिनी एकादशी का
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान के साथ अगर पूजा आराधना करें हर मनोकामना पूर्ण होती है.खासकर जिनके विवाह में देरी हो रही है वैसे जातक वरुथिनी एकादशी के दिन पूरा दिन व्रत रख अपनी मनोकामना लिये भगवान विष्णु के सहस्त्र नाम का जाप करे और माता लक्ष्मी को हल्दी का गांठ अर्पण करे.जल्द ही मनोकामना पूर्ण होगीं.

homedharm

23 या 24 अप्रैल! इस दिन रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत, जानें तिथि और उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version