Last Updated:
Shubh Sapna: सपने कई तरह के होते हैं कुछ अच्छे तो कुछ बुरे. लेकिन, आज जिन सपनों की बात होने जा रही है, ये पहले डराते हैं, फिर इसका असर ईश्वरीय कृपा के रूप में दिखता है. स्वप्न शास्त्र में इसे बेहद शुभ माना जाता…और पढ़ें
सपने में देख लिया किसी नवजात शिशु को या किसी को मरते हुए तो डरने की बात नहीं बल्
हाइलाइट्स
- सपने में किसी की मौत देखने का मतलब?
- नवजात शिशु मरता देखने का मतलब?
- रिश्तेदार की मौत देखने का मतलब? जानें सब
रांची. जब रात में सोते हैं तो हमारा अवचेतन मन सक्रिय हो जाता है. सपने आते हैं. इनमें से कुछ सपने इतने डरावने होते हैं कि कई दिनों तक याद रहते हैं. वहीं अनहोनी की आशंका से मन डरा रहता है. ऐसा ही एक डरवाना सपना नवजात शिशु की मृत्यु से जुड़ा है. वहीं, कई बार सपने में लोग किसी व्यक्ति या रिश्तेदार की मौत को भी देखकर डर जाते हैं.
अब सवाल ये कि ऐसे डरावने सपनों का मतलब क्या है? झारखंड की राजधानी रांची के ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) बताते हैं कि अगर आप सपने में किसी को मरते हुए देखते हैं, चाहे वह छोटा बच्चा हो, अनजान व्यक्ति हो या खुद का हो तो डरने की जरूरत नहीं. यह एक शुभ सपना है और इसके कुछ संकेत होते हैं.
मरने का सपना शुभ
दरअसल, यह सपना देखना शुभ होता है. अगर आप किसी नवजात शिशु या अनजान व्यक्ति को सपने में मरते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके भीतर से कोई नकारात्मक ऊर्जा या नकारात्मक चीज निकलने वाली है. यानी, पहले से चीजें बेहतर होंगी और आप अच्छा महसूस करेंगे. जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं.
रिश्तेदार की मौत देखें तो?
इसके अलावा, अगर आप किसी सगे रिश्तेदार को सपने में मरते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि उनकी आयु बढ़ गई है. उनके ऊपर कोई बला टल गई है. अब आप सोचेंगे कि उनके साथ अच्छा होने वाला है. उनकी आयु बढ़ने वाली है. सपना आपको क्यों आ रहा है. इसके पीछे भी एक वजह है.
इसलिए आता है सपना
इसके पीछे एक वजह है कि हर व्यक्ति का सिक्स सेंस जागृत नहीं होता. कुछ व्यक्ति ऐसे होते हैं जो ध्यान करते हैं और भक्ति में होते हैं. उनका सिक्स सेंस बहुत स्ट्रांग होता है, तो प्रकृति उनके द्वारा यह संदेश देती है. हर कोई इस तरह का संदेश नहीं पा सकता, इसलिए यह सपना कुछ लोगों को ही आता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-rare-dreams-meanings-first-people-scared-then-blessings-shower-considered-auspicious-local18-9169568.html
