Aaj Ka Mesh Rashifal 3 february 2026 (मेष राशि टुडे) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा. पैसे खर्च होंगे और आमदनी भी प्रभावित होगी. आईटी, बैंक और रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अवसरों से भरा हुआ होगा. रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और पुराने प्यार से बातचीत हो सकती है. आंखों, सिर और पैर से जुड़ी परेशानी हो सकती है. आज शिशिर ऋतु माष माघ है. तिथि द्वितीया है. नक्षत्र मघा है. योग सोभन है. सूर्योदय 7.08 मिनट पर होगा और सूर्यास्त 6 बजकर 1 मिनट पर होगा. शुभ समय (अभिजीत मुहूर्त) 12.13 से 12.56 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 3.18 से 3.40 तक रहेगा. इसमें कोई नया काम नहीं करें, वरना नुकसान तय है. दिशाशूल उत्तर में रहेगा.
नींद की कमी करेगी परेशान
आखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. हालांकि, नींद की कमी और थकान महसूस हो सकती है. आंखों, पैर व सिर में हल्की परेशानी संभव है. तनाव से बचना जरूरी है. रिश्तों में भावनाओं को अंदर नहीं दबाए. पार्टनर के साथ खुलकर बात करें. कोई पुराना प्रेम वापस आपके पास आ सकता है. लंबी बातचीत के साथ ही रिश्तों के प्रगाढ़ होने की संभावना है. परिवार में किसी सदस्य की चिंता बनी रहेगी. अकेलापन महसूस हो सकता है. बुजुर्गों का आशीर्वाद शुकून देगा. शांत होकर बातचीत करेंगे तो कुछ हल निकलेगा.
कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज मेष राशि की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. खर्च बढे़ंगे. ऑनलाइन खरीद या फिर यात्रा पर जा सकते हैं, जो बजट को प्रभावित करेगा. विदेश व ऑनलाइन स्रोत से पैसे आएंगे. हालांकि, बजट से बाहर नहीं जाए, वरना परेशानी बढ़ सकती है. करियर व नौकरी में पर्दे के पीछे किया गया काम आगे चलकर लाभ देगा. विदेश, आईटी, अस्पताल, रिसर्च और बैंक से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है. आज गोपनीय चीजों में सावधानी रखने की जरूरत है.
बजरंग बली को चढ़ाएं चमेली का तेल
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 12 और भाग्यांक 3 होगा. शुभ रंग बैगनी और स्लेटी है. शुभ दिशा पश्चिम होगी. उपाय के तौर पर हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें. ओम हनु हनुमंते नम : का 21 या 108 बार जाप करें. इससे आपको लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mesh-rashifal-3-february-today-aries-horoscope-love-career-business-local18-10133966.html
