Last Updated:
Aaj ka Tula Rashifal 30 January 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज भाग्य का साथ बना हुआ है. करियर में मेहनत रंग लाएगी और बॉस आपकी सलाह को महत्व देंगे. मार्केटिंग, मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को बड़ी डील का संकेत है. आज वाणी और कर्म में संतुलन जरूरी है, वहीं शुक्रवार के महाउपाय से धन और सुख में वृद्धि हो सकती है.
Aaj ka Tula Rashifal: आज माघ मास की षष्ठी तिथि है. आज का दिन विशेष इसलिए है, क्योंकि कल की जया एकादशी का पारण आज किया जाएगा. साथ ही आज का दिन शुक्र देव की ऊर्जा से भरपूर है, जो सुख, वैभव और सौंदर्य का कारक ग्रह माना जाता है.तुला राशि वालों, आज चंद्रमा आपके नवें भाव यानी मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं. नवां भाव भाग्य, धर्म और गुरु का भाव होता है. आपका भाग्य अभी भी बुलंद है, लेकिन आज आपको अपनी वाणी और कर्म के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार करियर और कामकाज की बात करें तो आज आपके कार्य करने के तरीके की कार्यक्षेत्र में सराहना होगी. आपके उच्चाधिकारी यानी बॉस आपकी सलाह को महत्व देंगे. यदि आप मार्केटिंग, लेखन, मीडिया या कम्युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज का दिन आपके लिए किसी बड़ी डील का संकेत दे रहा है. आज किस्मत के भरोसे बैठने का नहीं, बल्कि किस्मत का सही उपयोग करने का दिन है. जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, उन्हें आज एक अंतिम प्रयास दें वे पूरे होने की दिशा में बढ़ेंगे.
इस कार्य से मन रहेगा प्रसन्न
पिता या परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ संबंधों में आज सुधार देखने को मिलेगा. घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है. छोटे भाई-बहनों की ओर से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
भूल से भी आज न करें ये गलती
आज शुक्रवार है और चंद्रमा नवें भाव में हैं, इसलिए तुला राशि के जातक यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें. साथ ही आज किसी के निजी मामले में बिना मांगे सलाह देने से बचें, वरना बात उलटी भी पड़ सकती है.
आज करें ये महाउपाय
आज शुक्रवार है, जो आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव का दिन माना जाता है. सुख-सुविधाओं और धन वृद्धि के लिए यह उपाय जरूर करें।आज शाम महालक्ष्मी के सामने कपूर जलाएं और उसमें एक इलायची डाल दें. इसकी सुगंध से घर की नकारात्मकता और दरिद्रता दूर होगी और समृद्धि का वास होगा.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-tula-rashifal-30-january-today-libra-horoscope-in-hindi-career-family-luck-big-deal-wealth-upay-local18-10120787.html
