Home Astrology aaj ka Vrishchik rashifal 10 December 2025 Scorpio horoscope in hindi auspiciousness...

aaj ka Vrishchik rashifal 10 December 2025 Scorpio horoscope in hindi auspiciousness and challenges for Vrishchik today

0
2


Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 10 December: वृश्चिक राशि वालों का आज चंद्रमा कर्मस्त होने के कारण सभी प्रकारों से सुख कारक योग बना रहा है. साथ में धर्म के प्रति अभिरुचियां, दान पुण्य आदि कर्म में अभिरुचियां कारक योग बन रहा है. शुक्र लग्नस्त होने के कारण शत्रु ह्रास कारक योग बन रहा है. आइए जानते हैं आज आपका भाग्य कैसा रहेगा? साथ ही किन उपायों से शुभ फल मिलेगा.

दरभंगा: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन शुभता और चुनौतियों का मिश्रित प्रभाव लेकर आ रहा है. आज चंद्रमा कर्म भाव में स्थित होने के कारण सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति का योग बन रहा है. यह योग जातकों में आध्यात्मिक झुकाव बढ़ाएगा और दान-पुण्य जैसे कार्यों में रुचि उत्पन्न करेगा. इस पर विशेष जानकारी कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पीजी ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.कुणाल कुमार झा ने दी. आइए जानते हैं आज 10 दिसंबर 2025 यानी बुधवार को कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों का दिन?

जातकों को आज सावधानीपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता
डॉ.झा बताते हैं कि शुक्र के लग्न भाव में स्थित होने से शत्रुओं का ह्रास होगा. अपने कार्यों में प्रतिस्पर्धा पर विजय मिलने की संभावना है. परंतु सूर्य, मंगल और बुध के संयोजन से भय उत्पन्न करने वाले योग बन रहे हैं. इससे कार्यक्षेत्र में कुछ अवरोध या मानसिक तनाव संभव है. इसके साथ ही बंधन और स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं. जिससे यात्रा अथवा कार्यस्थल पर बदलाव के संकेत मिलते हैं. ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो आज कुछ ऐसे योग भी बन रहे हैं, जो अंतरघात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि और मन में अशांत स्थिति ला सकते हैं. इसलिए जातकों को आज सावधानीपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है.

अशुभ प्रभावों के बचने के लिए करें ये उपाय
डॉ.झा के अनुसार इन अशुभ प्रभावों से बचने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को हरे रंग का वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा. इसके अतिरिक्त ‘अपामार्ग’ जिसे आम भाषा में चिड़चिड़ी कहा जाता है की जड़ को हरे कपड़े में बांधकर पुरुष अपने दाहिने हाथ पर तथा महिलाएं अपने बाएं हाथ पर धारण करें. साथ ही विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र, दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय और वाल्मीकि कृत सुंदरकांड का पाठ करना शुभ फलदायी होगा. इन उपायों के माध्यम से ग्रहों से उत्पन्न अशुभत्व में कमी आएगी. दिन के अंत तक शुभता बढ़ेगी. कुल मिलाकर, आज का दिन कर्म प्रधान रहेगा. जहां सत्कर्म, संयम और श्रद्धा के बल पर वृश्चिक राशि के जातक सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homeastro

वृश्चिक राशि वालों के लिए बड़ा संकेत! जानिए क्या कहता है आज राशिफल?


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashifal-10-december-2025-scorpio-horoscope-in-hindi-auspiciousness-and-challenges-for-vrishchik-today-local18-ws-el-9945586.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version