Last Updated:
Kark Rashifal: ऋषिकेश के पुजारी शुभम तिवारी ने कहा कि 17 जनवरी का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला है. कुछ क्षेत्रों में सफलता, तो कुछ मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. कार्यक्षेत्र में आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ…और पढ़ें

जानें कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा होगा 17 जनवरी का दिन
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित श्री सच्चा अखिलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी शुभम तिवारी ने कहा कि 17 जनवरी 2024 का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. कुछ क्षेत्रों में सफलता मिलेगी, तो कुछ मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी.
जानें व्यापार और करियर
कर्क राशि के जातकों का आज कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे आप अपने काम को बेहतरीन तरीके से पूरा कर पाएंगे. यदि आप व्यापार करते हैं, तो आज कोई नया सौदा आपके हाथ लग सकता है, लेकिन किसी भी कागजी कार्रवाई को अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही हस्ताक्षर करें. साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों को अपने पार्टनर के साथ किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर चर्चा करनी पड़ सकती है. नौकरी पेशा लोगों को अपने सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलना चाहिए, नहीं तो अनबन होने की संभावना है. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत होगी.
आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा प्रभाव
आर्थिक रूप से यह दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा. धन का आगमन होगा, लेकिन साथ ही खर्चे भी बढ़ सकते हैं. यदि आपने किसी को उधार दिया था, तो वह पैसा वापस मिलने की संभावना है. निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अच्छे से जांच-पड़ताल के बाद ही कोई निर्णय लें. शेयर बाजार और क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर रहे लोगों को सतर्क रहना होगा. क्योंकि अचानक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
जानें कैसे रहेगा लव लाइफ
प्रेम जीवन में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज आपका पार्टनर आपको सरप्राइज दे सकता है, जिससे आपका दिन खुशनुमा रहेगा. जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए किसी खास व्यक्ति के जीवन में आने की संभावना है. विवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा, लेकिन अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और किसी बात को लेकर बहस करने से बचें. परिवार में खुशहाली रहेगी, लेकिन संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है. माता-पिता का आशीर्वाद लें, इससे दिन और बेहतर रहेगा.
जानें आज कैसे रहेगा आपका स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन बदलते मौसम के कारण आपको सर्दी-जुकाम या हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है. अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें और बाहर के खाने से बचें. मानसिक तनाव को दूर रखने के लिए ध्यान और योग करें. यदि पहले से कोई पुरानी बीमारी चल रही है, तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा.
Rishikesh,Dehradun,Uttarakhand
January 17, 2025, 06:21 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kark-rashi-rashifal-cancer-horoscope-today-love-career-business-astrological-predication-love-life-happy-and-profitable-business-local18-8965464.html
