Wednesday, February 4, 2026
27 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

आग लगने वाली है! फरवरी में कब लगेगा पंचक? भूलकर भी न करें ये काम; ज्योतिष से जानें समय और नियम


Agency:Bharat.one Jharkhand

Last Updated:

Panchak february 2025: फरवरी के अंत में पंचक की शुरुआत हो रही है, जिसे अग्नि पंचक कहा जाता है. यह पांच दिन बेहद अशुभ माने जाते हैं, इस दौरान नए कार्य की शुरुआत, छत की ढलाई, दक्षिण दिशा की यात्रा और मांगलिक कार्…और पढ़ें

X

पंचक के बारे मे बताते देवघर के ज्योतिषाचार्य से

हाइलाइट्स

  • फरवरी में 27 तारीख से पंचक शुरू होगा।
  • अग्नि पंचक में नए कार्य की शुरुआत न करें।
  • पंचक में दक्षिण दिशा की यात्रा से बचें।

देवघर. शास्त्र के अनुसार हर महीने के पांच दिन ऐसे होते हैं, जो बेहद अशुभ होते हैं. यानी इन पांच दिनों में कई ऐसे कार्य होते हैं जो बिल्कुल मनाही होती है. यानी वर्जित माना जाता है. क्योंकि हर महीने पंचक पड़ता है और पंचक अशुभ होता है. पंचक के दिनों में मांगलिक कार्य की शुरुआत बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, नहीं तो उसका प्रभाव नकरात्मक पड़ता है. वहीं फरवरी के महीने में कब से पंचक की शुरुआत हो रही है. पंचक के दिनों में क्या नहीं करनी चाहिए, जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुदगल ज्योतिषकेंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने Bharat.one संवाददाता से बातचित करते हुए कहा कि जब चन्द्रदेव धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्व भाद्रपद, उतरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र मे विचरण करते है, तो पंचक लगता है और यह पंचक पूरे पांच दिनों तक चलता है. पंचक कई प्रकार के होते हैं. इस बार जो फरवरी के महीने में पंचक की शुरुआत हो रही है .उसे अग्नि पंचक कहते हैं, जो काफी अशुभ माना जाता है.

क्या प्रभाव पड़ता है?
ज्योतिषाचार्य कहते है कि अग्नि पंचक के समय ज्यादातर आग लगने की संभावना ज्यादा रहती है. यह पंचक बिल्कुल अशुभ होता है. इसलिए अग्नि पंचक में आग से खिलवाड़ नहीं करनी चाहिए.

इस दिन से हो रही है पंचक की शुरुआत
ज्योतिषाचार्य कहते है की ऋषिकेश पंचांग के अनुसार फरवरी महीने के 27 तारीख को शाम 04 बजकर 27 मिनट से प्रारम्भ होगा और समापन 03 मार्च को शाम 06 बजकर 39 मिनट मे समाप्त हो रहा है. यानी 27 फरवरी से 03 मार्च पंचक रहने वाला है. इन दिनों में कई ऐसे कार्य हैं, जो बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

पंचक के दिनों में क्या ना करें :-
ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल कहते हैं कि पंचक के दिनों मे कई ऐसे कार्य हैं, जो बिल्कुल नहीं करनी चाहिए.

घर के छत की ढलाई :-
अगर जातक नये घर का निर्माण कर रहा है और छत की ढलाई करनी है, तो पंचक के दिनों में बिल्कुल भी नही करनी चाहिए प्रभाव नकरात्मक पड़ता है.

नए कार्य की शुरुआत :-
पंचक के दिनों में कोई भी या किसी भी प्रकार की नए कार्य की शुरुआत बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए. ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है.

दक्षिण दिशा में यात्रा :-
पंचक के दिनों में दक्षिण दिशा में यात्रा बिलकुल नहीं करनी चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है. दुर्घटना की संभावना ज्यादा होती है.

मांगलिक कार्य ना करें :-
पंचक के दिनों में मांगलिक कार्य बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. विशेषकर अग्नि पंचक में हाँ कई ऐसे पंचक होते है, जो दोष रहित होते हैं. उसमे मांगलिक कार्य कर सकते है.

क्या करें पंचक में:-
पंचक के दिनों मे भगवान विष्णु और भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए. इससे जीवन पर कभी भी पंचक का नकरात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है.

homedharm

आग लगने वाली है! फरवरी में कब लगेगा पंचक? भूलकर भी न करें ये काम; जानें समय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Hot this week

marriage problems solution। जानकी जयंती 2026 पर करें सरल उपाय

Last Updated:February 04, 2026, 18:52 ISTJanki Jayanti 2026:...

Topics

Surya Grahan 2026। सूर्य को अर्घ्य देना सही है या नहीं?

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का नाम सुनते...
Exit mobile version