Agency:Bharat.one Uttar Pradesh
Last Updated:
Dum-Dum Gufa Sonbhadra : यहां पत्थर पर थाप देने से डमरू की आवाज आती है. महाशिवरात्रि पर यहां मेला लगता है. हजारों भक्त दूर-दूर से आते हैं.
मंदिर की परम्परा और रहस्य का है गजब का अनोखा संगम
सोनभद्र. उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जनपद रहस्यों से भरा है. यहां एक ऐसी गुफा भी है जिसके भीतर कई रास्ते हैं. ये गुफा सोनभद्र जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर है. इसका नाम ‘महादेव की डम-डम गुफा’ है. इस गुफा का नाम डम डम गुफा क्यों पड़ा, इसके पीछे की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है. इस स्थान पर हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं. महाशिवरात्रि के दिन यहां पर मेला लगता है जिसमें दूर दराज ले लोग आते हैं.
इस गुफा में एक ऐसा पत्थर है जिस पर थाप देने पर डमरू की आवाज आती है. ये आज भी रहस्य है कि ये चमत्कार आखिर कैसे होता है. लोग इसे महादेव की मर्जी मानते हैं. ये गुफा कितनी पुरानी है इस बारे में सटीक कुछ नहीं कहा जा सकता है. किसी ने इस गुफा को बनवाया या ये स्वतः बनी, ये भी पहेली है. यहां आने मात्र से ही लोगों को शांति और दुखों से निवारण का अनुभव होता है. यही वजह है कि सामान्य दिनों में तो लोग पूजन के लिए आते ही हैं. महाशिवरात्रि पर यहां का स्वरूप और भव्य व दिव्य हो जाता है. जहां हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ दिखाई देती है.
यहां के सेवादार के अनुसार, इस गुफा में महादेव विराजते हैं. कई वर्षों पूर्व एक मिनी कंपनी की ओर से इस गुफा को ध्वस्त करने का प्रयास किया गया था लेकिन कई ऐसे चमत्कार हुए कि कंपनी को अपने इरादे बदलने पड़े. यहां दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्तों की टोली आती है. इस गुफा में ठंड के दिनों में गर्मी और गर्मी के दिनों में ठंड का अनुभव होता है. गुफा के भीतर पूरे साल जल का रिसाव होता है. गुफा ऊंचाई पर है लेकिन ये जल कहां से आता है, ये भी कोई नहीं जानता.
Sonbhadra,Uttar Pradesh
February 15, 2025, 22:23 IST
गजब की है सोनभद्र की इस गुफा का रहस्य, इस दिन उमड़ते हैं लोग
