Agency:Bharat.one Madhya Pradesh
Last Updated:
Chandra Grahan 2025: उज्जैन के पंडित ने बताया कि साल 2025 का पहला चंद्रग्रहण 14 मार्च को होली के दिन लगने जा रहा है. वैसे तो ग्रहण काल को अशुभ माना जाता है, लेकिन इस बार होली पर इसका प्रभाव क्या रहेगा जानिए.
होली पर चंद्र ग्रहण का साया
हाइलाइट्स
- 2025 में होली 14 मार्च को मनाई जाएगी।
- 14 मार्च को चंद्र ग्रहण सुबह 9:29 से दोपहर 3:29 तक रहेगा।
- भारत में चंद्र ग्रहण का प्रभाव और सूतक काल मान्य नहीं होगा।
उज्जैन. हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है. साल 2025 में होली का त्योहार 15 मार्च को मनाया जाएगा. लेकिन, इस बार की होली कुछ खास है. होली के दिन ही 2025 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा, जिसका प्रभाव पर्व पर नजर आने वाला है या नहीं आइए जानते है, उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज से.
जानिए कब होगा होलिका दहन
वैदिक पंचांग के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा को किया जाता है. इस साल होलिका दहन 13 मार्च की रात्रि में किया जाएगा. फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. ऐसे में 13 मार्च को होलिका दहन होगा और 14 मार्च को होली का पर्व देशभर में मनाया जाएगा. हालांकि इस बार होली पर भद्रा का भी साया माना जा रहा है.
जानिए कब होगा चंद्र ग्रहण
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को होली के दिन लगने वाला है. 14 मार्च को चंद्र ग्रहण सुबह 9 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. भारत में दिन होने के कारण यह चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा और इसलिए सूतककाल मान्य नहीं होगा.
जानिए क्या होली पर लगेगा सूतक
हिन्दू धर्म मे ज्योतिष गणना के अनुसार ही सारे व्रत और पर्व देखे जाते हैं. ऐसे मे 2025 की होली पर चंद्र ग्रहण का प्रबाव भारत में नहीं दिखाई देगा. ऐसी स्थिति में यहां पर ना तो चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव रहेगा और ना ही सूतक काल मान्य होगा. यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. इसलिए यहां ग्रहण को लेकर नियम नहीं मान्य होगा.
Ujjain,Madhya Pradesh
February 15, 2025, 18:14 IST
रंगों का त्योहार, भद्रा करेगा परेशान…! होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
