Last Updated:
Pratishtha Dwadashi : ट्रकों से भेजे जा रहे रामनगरी. प्राण प्रतिष्ठा के वक्त भी भेजे गए थे 1111 मन.
मिर्जापुर. अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर मिर्जापुर के देवरहा बाबा आश्रम से भेजे गए 551 मन लड्डू के प्रसाद का भोग लगाया जाएगा. रामलला को भोग लगने के बाद प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाएगा. देवरहा बाबा आश्रम से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के वक्त 1111 मन लड्डू अयोध्या भेजा गया था. अब प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली वर्षगांठ पर आश्रम में शुद्ध घी और बेसन से लड्डुओं को तैयार किया जा रहा है.
विंध्याचल में स्थित देवरहा बाबा आश्रम में 551 मन लड्डू बनाने के लिए वाराणसी से कारीगर आएं हैं. 20 लोगों की टीम 15 दिनों से लड्डू तैयार करने में जुटी है. पटना से आएं सत्संग समिति के सदस्य पांच लड्डुओं को पैक करके थैले में रख रहे हैं. अब तक 22 हजार थैले अयोध्या जा चुके हैं. सोमवार को 11 हजार थैले ट्रक से रामलला के भोग के लिए भेजा जाएगा.
120 मन लड्डू तैयार
वारणसी से आए कारीगर अशोक यादव ने Bharat.one को बताया कि हमारी 20 लोगों की टीम आश्रम में अलग-अलग स्थानों पर लड्डुओं को तैयार कर रही है. 511 मन लड्डू बनाएं जाने हैं. 120 मन लड्डू तैयार हो चुका है. शेष लड्डू बनता रहेगा और अयोध्या में सप्लाई होती रहेगी. पिछले वर्ष भी हमने 1111 मन लड्डू तैयार किए थे.
पटना से आई टीम
सत्संग समिति से जुड़े उमेश कुमार सिंह ने बताया कि देवरहा बाबा ने राम मंदिर के निर्माण को लेकर भविष्यवाणी की थी. उनकी भविष्यवाणी सत्य हुई है. सत्संग समिति पटना से जुड़े 25 सदस्य यहां आए हैं. 11 और 12 जनवरी को 11 हजार लड्डूओं के थैले अयोध्या भेजे गए हैं. सोमवार को 11 हजार टिफिन अयोध्या भेजी जाएंगी. प्रभु की कृपा से ही भक्तों को सेवा करने का मौका मिला है. हम पूरी आस्था से लड्डुओं को तैयार करने में अपनी सेवा दे रहे हैं.
देवरहा बाबा थे सूत्रधार
आश्रम के ट्रस्टी एके सक्सेना ने Bharat.one से बताया कि यह आश्रम नहीं बल्कि वैश्विक मंच है. रामजन्म भूमि के मुक्ति के मुख्य सूत्रधार देवरहा बाबा थे. आश्रम की ओर से मंदिर निर्माण के बाद कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए प्राण प्रतिष्ठा के वक्त भी 1111 मन लड्डुओं का भोग लगाया गया था. विहिप और अन्य हिंदू संगठनों की माध्यम से ये प्रसाद देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंचाया गया. प्रथम वर्षगांठ पौष द्वादशी को मनाया गया, जहां आश्रम में तैयार करीब 60 मन लड्डुओं का भोग लगाया गया.
तीनों दिनों तक बंटेगा
एके सक्सेना ने बताया कि तीन दिनों तक 11-11 हजार थैले प्रसाद वितरित किए जाएंगे. थैले के अंदर देवरहा बाबा की राम मंदिर को लेकर की गई भविष्यवाणी भी हैं. ये लड्डू अनवरत रामनवमी तक अयोध्या भेजे जाएंगे.
