प्रदोष हो या महाशिवरात्रि, महादेव को सुनाएं यह स्तोत्र, सहज प्राप्त होगी कृपा!
Shiv Tandav Stotram: आज शुक्र प्रदोष व्रत है, इसके बाद महाशिवरात्रि आने वाली है. प्रदोष व्रत हो या फिर महाशिवरात्रि, इन अवसरों शिव भक्त महादेव की पूजा विधि विधान से करते हैं, ताकि वे प्रसन्न हों और मनोकामनाएं पूरी करें, आशीर्वाद दें. भगवान शिव की पूजा के समय आपको प्रसिद्ध शिव तांडव स्तोत्र सुनाना चाहिए. कहा जाता है कि शिव तांडव स्तोत्र या फिर रुद्राष्टकम पाठ सुनाने से महादेव सहज ही प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं. शिव तांडव स्तोत्र की रचना उनके परम भक्त रावण ने की थी. आइए प्रदोष व्रत पर सुनते हैं शिव तांडव स्तोत्र.
