ज्योतिषाचार्य जय मदान से जानें क्या वाकई अशुभ होता है दक्षिण दिशा का घर?
परिवार, नौकरी और कारोबार में तरक्की के लिए वास्तु और ज्योतिष में दिशाओं का खास महत्व माना गया है. सही दिशा में किया गया कार्य सफलता, शांति और समृद्धि को बढ़ाता है. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य जय मदान के अनुसार, व्यक्ति की राशि, ग्रह स्थिति और जन्म तत्व के आधार पर शुभ दिशा तय की जा सकती है. हर व्यक्ति के लिए एक ही दिशा शुभ नहीं होती. अपनी जन्मकुंडली और वास्तु को साथ देखकर दिशा चुनना सबसे बेहतर रहता है. बहुत से लोग दक्षिण दिशा को अशुभ मानते हैं, जो कि सही नहीं है. केवल कम जानकारी की वजह से बहुत से लोग दक्षिण दिशा में कभी अपना घर नहीं रखते. आइए जानते हैं परिवार, नौकरी व कारोबार में सफलता पाने के लिए क्या उपाय करें.
