Last Updated:
Gumla Famous Urad Dal Barra Recipe: गुमला के बघिमा में स्थित लच्छू होटल का उड़द दाल बर्रा अपने अनोखे स्वाद के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. सिलबट्टे का पिसा मसाला और सखुआ के पत्तों में परोसने का देसी अंदाज लोगों को खूब भा रहा है. होटल संचालिका सुनीता देवी ने अपनी सफलता के राज के साथ घर पर बर्रा बनाने की खास रेसिपी भी साझा की है.
गुमला: मॉडर्न युग में भले ही पिज्जा-बर्गर का चलन बढ़ा हो, लेकिन झारखंड की मिट्टी का स्वाद आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है. गुमला शहर से 15 किलोमीटर दूर बघिमा में स्थित लच्छू होटल इसका जीता-जागता उदाहरण है. यहां मिलने वाला उड़द दाल का कुरकुरा बर्रा इतना मशहूर है कि लोग दूर-दराज से सिर्फ इसे खाने यहां खिंचे चले आते हैं.
मजदूरी छोड़ चुनी आत्मनिर्भरता की राह
होटल की संचालिका सुनीता देवी की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है. पहले वे मजदूरी करती थीं. जिससे परिवार का गुजारा मुश्किल था. 10 साल पहले उन्होंने कुछ अलग करने की ठानी और पालकोट प्रखंड के बघिमा में एक छोटा सा होटल शुरू किया. आज इसी होटल की बदौलत उनके बच्चों की अच्छी परवरिश और पढ़ाई हो रही है. लकड़ी के चूल्हे पर बना खाना और सखुआ के पत्तों (दोना) में परोसने का पारंपरिक अंदाज ही इस होटल की असली पहचान है.
लच्छू होटल की स्पेशल बर्रा रेसिपी
सुनीता देवी ने Bharat.one के साथ अपनी वह खास रेसिपी साझा की. जिसे आप घर पर भी ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी सामग्री उड़द दाल (रात भर भिगोई हुई), बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, लहसुन और हरा धनिया. नमक स्वादानुसार. तलने के लिए रिफाइंड तेल.
बनाने की विधि
स्वाद का सबसे बड़ा राज यह है कि दाल को मिक्सर के बजाय सिलबट्टे पर पीसा जाता है. इससे दाल का टेक्सचर और स्वाद बरकरार रहता है. पिसी हुई दाल में कटा हुआ प्याज, मिर्च, लहसुन और धनिया पत्ता मिलाकर अच्छी तरह फेंटें ताकि बर्रा अंदर से सॉफ्ट और बाहर से कुरकुरा बने. होटल में इसे लकड़ी के चूल्हे पर धीमी आंच पर छाना जाता है, जिससे इसमें एक सोंधी महक आती है. इसे गरमा-गरम मटर के छोले और बादाम-धनिया की स्पेशल चटनी के साथ परोसा जाता है.
कीमत और समय
आज के महंगाई के दौर में भी यहां स्वाद और जेब दोनों का ख्याल रखा जाता है. चटनी और छोले के साथ एक बर्रा मात्र ₹5 में मिलता है. यह दुकान सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ग्राहकों से गुलजार रहती है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-gumla-famous-lachhu-hotel-urad-dal-barra-recipe-local18-ws-kl-10133493.html
