Homemade Snickers Bars Recipe: बाजार में मिलने वाले स्निकर्स बार्स बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आते हैं, लेकिन उनमें अक्सर ज्यादा शुगर और प्रिज़र्वेटिव्स होते हैं. अगर आप चाहें कि आपकी फैमिली को मिले हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स, तो होममेड स्निकर्स बार बनाने का तरीका परफेक्ट है. इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और स्वाद में यह बिल्कुल प्रोफेशनल बार्स जैसा लगता है. इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं है और यह बच्चों के लिए एकदम सेफ ट्रीट भी है. यहां हम बता रहे हैं कि आप किस तरह घर पर आसानी से स्निकर्स बार्स बना सकते हैं.
घर पर इस तरह बनाएं हेल्दी स्निकर्स बार्स-

सामग्री:
1 कप खजूर
1.5 टेबलस्पून पीनट बटर
स्वादानुसार नमक
1 टीस्पून वैनिला एसेंस
1 कप ओट्स
1/4 कप भुनी हुई मूंगफली
150 ग्राम डार्क चॉकलेट, मेल्ट की हुई
बनाने की विधि:
-सबसे पहले कैरमल तैयार करें. इसके लिए खजूर को उबलते पानी में 20-25 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद पानी निकालकर खजूर को मिक्सर ग्राइंडर में डालें. अब इसमें पीनट बटर, वैनिला एसेंस और नमक डालकर एक स्मूद और क्रिमी कैरमल सॉस बना लें. यह बार्स का बेसिक फ्लेवर देगा.
-तैयार मिश्रण में से लगभग 1/4 हिस्सा अलग कर लें. अब बार की निचली परत बनाने के लिए ओट्स और बचा हुआ कैरमल मिश्रण मिलाएं. इसे तब तक पीसें जब तक यह आटे जैसी स्थिरता में न आ जाए.
-एक आयताकार बेकिंग टिन लें और उसमें बेकिंग पेपर बिछाएं. ओट्स और कैरमल का मिश्रण टिन में समान रूप से फैलाएं. अपनी उंगलियों से इसे हल्का दबाएं. ऊपर से अलग रखा हुआ कैरमल सॉस डालें और कटी हुई मूंगफली छिड़क दें. इसे लगभग 3 घंटे के लिए फ्रीज करें ताकि मिश्रण सेट हो जाए.
-फ्रीज होने के बाद तैयार बार्स को स्लाइस में काटें. अब पिघली हुई डार्क चॉकलेट में डिप करें और बेकिंग पेपर पर रखें. सर्व करने से पहले इन्हें लगभग 1 घंटे के लिए फ्रीज करें ताकि चॉकलेट अच्छी तरह सेट हो जाए.
-इस होममेड स्निकर्स बार का स्वाद बाजार में मिलने वाले बार्स की तरह ही है टेस्टी जबकि इसे बनाने में पूरी तरह से नेचुरल और हेल्दी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. तो अब आप किचन में झटपट बनाएं और इसे बच्चों के स्नैक्स टाइम, पार्टी या फैमिली गेट-टुगेदर के लिए बनाकर रखें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-make-delicious-homemade-snickers-bars-at-home-easy-tasty-snack-recipe-for-kids-and-adults-follow-steps-ws-eln-9932083.html
