Last Updated:
सर्दियों की ठिठुरती शामों में, सूखे मेवों और इलायची की खुशबू से सराबोर यह गरमा-गरम डेज़र्ट किसी जन्नत से कम नहीं लगता, यह एक ऐसी डिश है जिसे खाने के बाद आप साधारण रसगुल्लों को हमेशा के लिए भूल सकते हैं! तो चलिए जानते हैं बेक्ड रसगुल्ला घर पर बनाने का तरीका.
अगर आप मीठे के शौकीन हैं और पारंपरिक रसगुल्लों को खाकर बोर हो चुके हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है. बंगाल की मशहूर ‘बेक्ड रसगुल्ला’ वैसे तो वहां की धरती पर ही अपने बेस्ट वर्जन में मिलती है, लेकिन आप इसे घर पर भी सिंपल तरीके से बना सकते हैं. मास्टरशेफ फेम अरुणा विजय ने इस रेसिपी को हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. आप सिंपल रसगुल्लों की मदद से सिर्फ 10 मिनट में इसे बना सकते हैं. यकीन मानिए, इसका क्रीमी और बर्न फ्लेवर के आप मुरीद हो जाएंगे. सर्दियों की शाम के लिए यह गरमा-गरम डेज़र्ट एक बेहतरीन विकल्प है.
Baked Rasgulla: आप सिंपल रसगुल्लों की मदद से सिर्फ 10 मिनट में इसे बना सकते हैं.
ज़रूरी सामग्री (Ingredients)
दूध के मिश्रण (Rabri) के लिए:
दूध – 1 कप
मिल्क पाउडर – ¼ कप
मिल्कमेड (कंडेंस्ड मिल्क) – 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
केसर के कुछ धागे
अन्य सामग्री:
रसगुल्ला – 1 टिन (बाजार में मिलने वाले)
बादाम की कतरन – टॉपिंग के लिए
पिस्ता के टुकड़े – गार्निश के लिए
बनाने की विधि (Method)
1. रसगुल्लों को तैयार करें- सबसे पहले बाजार से लाए गए रसगुल्लों की चाशनी को अच्छी तरह निचोड़ लें. अब इन्हें 10 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद, इन्हें फिर से हल्के हाथों से निचोड़ें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए. ऐसा करने से रसगुल्ले दूध के मिश्रण को बेहतर तरीके से सोख पाएंगे.
2. गाढ़ा दूध तैयार करें- एक पैन में दूध गर्म करें और उसमें उबाल आने दें. अब इसमें मिल्क पाउडर, मिल्कमेड और केसर डालें. इसे मध्यम आंच पर करीब 15 मिनट तक पकाएं. इसे बीच-बीच में चलाते रहें. दूध थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए, लेकिन इतना भी नहीं कि वह जम जाए; इसे ‘पोरिंग कंसिस्टेंसी’ (बहने वाला) में ही रखें. अंत में इलायची पाउडर मिलाएं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-baked-rasgulla-recipe-in-hindi-10-minute-bengali-sweet-dessert-by-masterchef-step-by-step-guide-ws-ln-10136299.html
