Home Food मटर मेथी की भुजिया रेसिपी: सर्दियों का खास नाश्ता | Matar Methi...

मटर मेथी की भुजिया रेसिपी: सर्दियों का खास नाश्ता | Matar Methi Bhujia Recipe Hindi 2026

0
1


Last Updated:

Matar Methi Bhujia Recipe: मटर और मेथी की भी एक ऐसी डिश तैयार की जाती है जो खाने में स्वादिष्ट तो होती है साथ में स्वास्थ्यवर्धक भी होती है अगर आपने अभी तक अपनी घर की रसोई मे मेथी मटर की भुजिया नहीं बनाकर खाई है तो तो इसे बनाएं बहुत ही आसान तरीके से इसे बना सकते हैं।

सर्दियों के मौसम में मेथी और मटर की डिश सबसे ज्यादा तैयार की जाती हैं. कई घरों की रसोइयों में आलू मटर और आलू मेथी की सब्जी बनाई जाती है. लेकिन मटर और मेथी की एक ऐसी डिश भी तैयार की जाती है जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होती है. अगर आपने अभी तक अपने घर की रसोई में मेथी मटर की भुजिया बनाकर नहीं खाई है, तो इसे जरूर आज़माएं. आप इसे बहुत ही आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं.

कोहरे वाली कड़ाके की सर्दी में मेथी मटर की भुजिया पराठे और रोटी के साथ और भी स्वादिष्ट लगती है. यह डिश स्वाद के साथ-साथ सर्दी से भी निजात दिलाती है. मेथी पाचन को बेहतर बनाती है और मटर शरीर को भरपूर ऊर्जा प्रदान करती है. मेथी मटर की भुजिया बनाने के लिए आपको 200 ग्राम बारीक कटी हुई मेथी, 2 कप हरी मटर, 2 बारीक कटे प्याज, 5 हरी मिर्च और 6 कली बारीक कटा हुआ लहसुन चाहिए. इसके साथ ही 4 चम्मच सरसों का तेल, हींग, जीरा, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक की आवश्यकता होती है. इसे बनाने की यह पूरी सामग्री हमारी रसोई में हमेशा उपलब्ध रहती है.

मेथी मटर की भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले मेथी को अच्छी तरह गरम पानी से धोना चाहिए. इसके बाद मेथी को कुछ देर के लिए नमक वाले पानी में भिगोकर रख दें. अब पानी को अच्छी तरह निचोड़कर मेथी को अलग रख दें, क्योंकि ऐसा करने से मेथी की कड़वाहट काफी हद तक कम हो जाती है. अब गैस पर कड़ाही रखकर उसमें सरसों का तेल गरम करें. तेल गरम होने पर इसमें जीरा, हींग, बारीक कटा लहसुन, हरी मिर्च और प्याज डालें. इन सभी सामग्रियों को सुनहरा होने तक हल्का भून लें.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

अब इसी मसाले में छीली हुई मटर डालकर लगभग 5 मिनट तक अच्छी तरह भून लेंगे. इसके बाद इसमें तैयार की गई मेथी डालें और फिर सारे सूखे मसाले जैसे हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर सबको अच्छे से मिक्स कर लेंगे. इसके बाद कड़ाही को ढककर 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएंगे. बीच-बीच में इसे चमचा से चलाते रहेंगे ताकि सब्जी तले में न चिपके और समान रूप से पक जाए.

जब मेथी और मटर पूरी तरह मुलायम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें. अब आपकी स्वादिष्ट मेथी मटर की भुजिया बनकर तैयार है. इसे आप गरमा-गरम रोटी या पराठे के साथ परोस सकते हैं. मेथी और मटर की यह जुगलबंदी बच्चों को भी खूब पसंद आती है क्योंकि मटर मिलाने से मेथी का कड़वापन काफी कम हो जाता है और इसका स्वाद भी कई गुना बढ़ जाता है. इसके अलावा, जल्दी खराब न होने के कारण सफर में साथ ले जाने के लिए भी मेथी मटर की भुजिया को सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है.

homelifestyle

आलू-मेथी को कहें बाय-बाय! इस बार ट्राई करें मटर-मेथी की खास भुजिया, बच्चे….


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-methi-matar-bhujia-recipe-winter-special-health-local18-10121402.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version