Home Food Famous samosa shop of aurangabad daily sale of two thousand pieces kishore...

Famous samosa shop of aurangabad daily sale of two thousand pieces kishore running shop for 20 years

0
4


Agency:Bharat.one Bihar

Last Updated:

Aurangabad Famous Samosa Shop: औरंगाबाद के नगर थाना के समीप रोजाना एक खास ठेला लगता है. यहां आपको 2.5 रूपए में ही मिनी समाेसा खाने को मिल जाएगा. यहां सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रहती है. इस दुकान में र…और पढ़ें

X

मिनी समोसा बेचता दुकानदार

औरंगाबाद. बिहार अपने स्वाद और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. बिहार में सैकड़ों ऐसे व्यंजन हैं, जिनको खाए बगैर नहीं रहा जा सकता है. ये व्यंजन अपनी खासियत को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. इसी तरह औरंगाबाद में मिलने वाला मिनी समोसा पूरे जिले में प्रसिद्ध है. इस मिनी समोसा को बनाने वाले दुकानदार थक जाते हैं, मगर इसको खाने वाले ग्राहक नहीं थकते हैं. इस मिनी समोसा के लिए ग्राहक की लाइन लगी रहती है.

रोजाना 2 हजार पीस समोसे की है सेल 

बता दें कि जिला मुख्यालय स्थित नगर थाना के निकट तेंदुआ गांव निवासी किशोर कुमार पिछले 20 वर्षों से ठेला पर मिनी समोसा की बिक्री करते आ रहे हैं. जिसमें रोजाना करीब 2 हजार से अधिक समोसे की बिक्री होती है. इस समोसा की खासियत तो कई है, लेकिन इसके साइज़ ने ग्राहकों को ज्यादा प्रभावित किया है. महंगाई के समय में भी किशोर ग्राहकों को 2.5 रुपए  प्रति पीस के ही हिसाब से समोसा खिलाते हैं.

2.5 रूपए में मिल जाएगा मिनी समोसा

किशोर कुमार ने बताया कि उनके पिता भी समोसे की ही बिक्री करते थे. पिता से ही समोसे बनाने का तरीका है. पिताजी भी मिनी समोसा ही बनाते थे. पिता के इस कारोबार को अब खुद संभाल रहे हैं और लोगों का प्यार भी मिल रहा है. किशोर कुमार ने बताया कि बदलते समय के साथ महंगाई बढ़ी है, लेकिन लोगों ने इस समोसा को इतना पसंद किया कि इसके दाम को ज्यादा नहीं बढ़ा सकता. ग्राहक इस दुकान पर सुबह से लेकर शाम तक रहते हैं. बता दें कि इस मिनी समोसा को गरीब से लेकर अमीर तक खाते हैं.

रोजाना एक हजार से अधिक की होती है बचत

दुकानदार किशोर कुमार ने बताया कि लोगों को समय पर समोसा उपलब्ध कराया जा सके, इसके लिए रोजाना सुबह 4 बजे ही उठना पड़ता है. इसके बाद समोसा बनाने की तैयारियों में जुट जाते हैं. रोजाना 2 हजार से अधिक समोसा बनाते है. वहीं लग्न सहित अन्य मांगलिक कार्य में आर्डर भी लेते हैं. मिनी समोसा के इस धंधे से सब खर्च काटकर रोजाना एक हजार से अधिक की बचत हो जाती है.

homelifestyle

औरंगाबाद के मिनी समोसा का लोग हैं दीवाने, रोजाना चट कर जाते हैं 2 हजार पीस


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-samosa-shop-of-aurangabad-daily-sale-of-two-thousand-pieces-kishore-running-shop-for-20-years-local18-8979713.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version