Last Updated:
Food For Travel: कुछ लोगों को सफर के दौरान जो सबसे मुश्किल काम लगता है, वो है बाहर का या ट्रेन का भोजन करना. अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो ये कुछ ट्रैवल फूड आइडियाज हैं. आप इन्हें कुक करके अपने साथ लें जाएं. ये स्वाद में तो बेहतरीन होते ही हैं साथ ही जल्दी खराब भी नहीं होते. थोड़ी सी सावधानी और दो दिन तक का सफर घर के खाने से पूरा हो जाएगा.
जब भी हम यात्रा पर निकलते हैं तो सबसे बड़ी चिंता होती है खाने की. बाहर का खाना हर किसी को सूट नहीं करता और कई बार साफ-सफाई पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता. ऐसे में घर का बना हुआ खाना साथ ले जाना सबसे अच्छा विकल्प है.
लेकिन चुनौती यही है कि ऐसा क्या पैक किया जाए जो स्वादिष्ट भी हो और 1-2 दिन तक खराब भी न है. यहां हम आपके लिए पांच ऐसे आइटम लाएं हैं जो आसानी से पैक किए जा सकते हैं और यात्रा का मजै दोगुना कर देंगे. यह जल्दी खराब भी नहीं होते.
पूड़ी यात्रा के लिए सबसे भरोसेमंद डिश है. इसे लंबे समय तक रखने पर भी यह जल्दी खराब नहीं होती. अगर साथ में सूखे आलू की सब्जी पैक कर दी जाए जिसमें हल्का मसाला और ज़्यादा तेल का इस्तेमाल किया गया हो, तो यह 2 दिन तक भी खाने योग्य रहती है. पूड़ी और आलू का ये कॉम्बिनेशन न सिर्फ पेट भरने वाला है बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. इसी तरह आप सफर के लिए पुए भी बना सकती हैं. ये मीठे भी होते हैं और 15 दिन तक खराब नहीं होते.
यात्रा में खाने के लिए खस्ता कचौड़ी एक बेहतरीन विकल्प है. इसे अच्छे से डीप फ्राई करने पर इसमें नमी नहीं रहती और यह लंबे समय तक ताजी बनी रहती है. आप चाहें तो इसमें दाल या आलू का मसाला भर सकते हैं लेकिन कोशिश करें कि मसाला सूखा हो. इसे आप आचार या सूखी चटनी के साथ पैक करें, तो यह यात्रा के दौरान ज़रूरी एनर्जी भी देगा और स्वाद भी बनाए रखेगा.
पराठा वैसे तो हर घर का आम खाना है, लेकिन यात्रा के लिए इसे खास अंदाज़ में बनाया जा सकता है. आलू, गोभी या पनीर की बजाय सूखा मेथी-आलू या सत्तू का पराठा बेस्ट होता है क्योंकि इसमें नमी कम रहती है और खराब होने की संभावना भी कम रहती है. थोड़ा ज़्यादा घी या तेल में सेककर इन्हें पैक करें, तो ये 1-2 दिन तक आराम से खाए जा सकते हैं.
यात्रा में हल्की-फुल्की तली हुई सब्ज़ियां भी साथ ले जाई जा सकती हैं. जैसे करारी भिंडी फ्राई, आलू फ्राई या करेला चिप्स. इन्हें तेल में अच्छे से तलने पर यह जल्दी खराब नहीं होतीं और खाने में कुरकुरी व मज़ेदार लगती हैं. पूड़ी या पराठे के साथ इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
अगर आप पराठा या रोटी नहीं खाना पसंद करते हैं और चावल खाना पसंद करते हैं तो लेमन राइस एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इसका खट्टा मीठा स्वाद काफी बेहतरीन लगता है. यह सफर के लिए हल्का भी रहता है और खाने में भी काफी मजे का होता है आप राइस में लेमन और हल्का बादाम डालेंगे तो इसमें फ्लेवर और भी ज्यादा अच्छा आएगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-travel-hunger-solution-5-best-non-perishable-foods-for-2-days-carry-in-tiffin-no-need-to-eat-outside-food-wont-get-rotten-local18-ws-kl-9563492.html
