Home Food homemade pav recipe: पाव ब्रेड रेसिपी घर पर बनाएं: सॉफ्ट, हेल्दी और...

homemade pav recipe: पाव ब्रेड रेसिपी घर पर बनाएं: सॉफ्ट, हेल्दी और टेस्टी होममेड पाव.

0
1


Last Updated:

Pav Recipe: घर पर बनी ब्रेड या पाव मार्केट से ज्यादा फ्रेश, सॉफ्ट और हेल्दी होते हैं क्योंकि इनमें कोई प्रिजर्वेटिव्स नहीं होते. इसे ओवन या कड़ाही में बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है. चाय के साथ इसका स्वाद इतना लाजवाब लगता है कि हर बार बाहर से खरीदने का मन ही नहीं करेगा.

अक्सर शाम की चाय के साथ कुछ हल्का-फुल्का और टेस्टी खाने का मन करता है और ऐसे में ज्यादातर लोग मार्केट से पाव या ब्रेड ले आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर बना हुआ पाव न सिर्फ ज्यादा फ्रेश होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहतर होता है? बाहर मिलने वाली ब्रेड में प्रिजर्वेटिव्स और केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जबकि घर की बनी ब्रेड में आप अपनी पसंद के हेल्दी इंग्रेडिएंट्स इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम बता रहे हैं एक सिंपल और झटपट रेसिपी जिससे आप घर पर सॉफ्ट, फ्लफी और टेस्टी पाव बना सकते हैं.

सबसे पहले एक बड़े बाउल में 1 कप गुनगुना दूध, 2 टेबलस्पून चीनी और 1 टेबलस्पून यीस्ट डालें.इसे अच्छे से मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें ताकि यीस्ट एक्टिव हो जाए. जब मिश्रण में झाग आने लगे, तब उसमें 2 कप मैदा, 1 टेबलस्पून तेल और थोड़ा-सा नमक डालें. अब धीरे-धीरे पानी या दूध डालते हुए इसे नरम आटा गूंध लें. आटे को ढककर 1 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें ताकि यह फूलकर डबल हो जाए. यही स्टेप ब्रेड को सॉफ्ट बनाने का सबसे जरूरी हिस्सा है.

एक घंटे बाद आटा फूलकर तैयार हो जाएगा. अब इसे दोबारा हल्के हाथ से गूंधकर ब्रेड मोल्ड या बेकिंग ट्रे में रख दें. ऊपर से थोड़ा तेल लगाएं और फिर से 15–20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि यह फिर से सेट हो जाए. इस दौरान ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें. जब ब्रेड सेट हो जाए, तो इसे ओवन में रखकर 25–30 मिनट तक बेक करें. ब्रेड के ऊपर हल्का सुनहरा रंग आ जाए तो समझ लें कि यह परफेक्टली बेक हो चुकी है.

अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो आप इसे कड़ाही या कुकर में भी बना सकते हैं. बस नीचे नमक की एक परत डालें, स्टैंड रखें और उस पर ब्रेड मोल्ड रख दें.ढक्कन बंद करके धीमी आंच पर 35–40 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में जांच लें ताकि ब्रेड नीचे से जले नहीं. पकने के बाद इसे ठंडा होने दें और फिर धीरे से मोल्ड से निकाल लें.ऊपर से हल्का मक्खन लगाएं जिससे ब्रेड और भी सॉफ्ट हो जाएगी. आप चाहें तो इसमें मल्टीग्रेन आटा, ओट्स, या ब्राउन फ्लोर मिलाकर इसे और हेल्दी बना सकते हैं.

ये पाव नाश्ते में मक्खन या जैम के साथ, या फिर चाय के साथ स्नैक के तौर पर परफेक्ट लगते हैं.घर की बनी ब्रेड की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें कोई प्रिजर्वेटिव नहीं होता, इसलिए इसे 2–3 दिन तक फ्रिज में रखकर खाया जा सकता है. तो अगली बार जब चाय के साथ कुछ टेस्टी खाने का मन करे, तो बाहर से पाव खरीदने के बजाय घर पर ही यह झटपट रेसिपी ट्राई करें. कुछ ही सामग्री और थोड़े से वक्त में तैयार होगा सॉफ्ट, फ्रेश और हेल्दी होममेड पाव, जिसे खाकर हर कोई कहेगा- “वाह, ये तो मार्केट वाले से भी बढ़िया है.”

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

चाय के साथ चाव से खाते हैं पाव तो मार्केट वाला नहीं, घर में ही बना लें ऐसे


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-make-soft-fresh-healthy-pav-at-home-and-skip-market-bread-ws-ekl-9840124.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version