Home Food Khoya Jalebi Recipe: घर पर तैयार करें खोया की जलेबी, हलवाई भी...

Khoya Jalebi Recipe: घर पर तैयार करें खोया की जलेबी, हलवाई भी रह जाएं फेल, जानिए आसान रेसिपी – Uttar Pradesh News

0
0


Last Updated:

अगर आप मुलायम, रसीली और झटपट पिघलने वाली जलेबी बनाना चाहते हैं, तो खोया जलेबी आपके लिए परफेक्ट है. इसके लिए चाहिए सिर्फ खोया, मैदा, कॉर्नफ्लोर, दही और थोड़ा सा बेकिंग सोडा. खोया को अच्छी तरह हाथ से मसलकर मुलायम कर लें, ताकि हर कौर में बने स्वाद और नरमाई का जादू. यह रेसिपी आपको घर पर पारंपरिक मिठास का पूरा अनुभव देगी.

भारतीय मिठाइयों की बात हो तो जलेबी का नाम सबसे पहले आता है. कुरकुरी, रस से भरी जलेबी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. अगर इसमें खोया मिल जाए तो स्वाद और खुशबू दोनों कई गुना बढ़ जाते हैं. खोया जलेबी खास तौर पर त्योहारों, शादियों और खास मौकों पर बनाई जाती है. यह जलेबी मैदे वाली जलेबी से कहीं ज्यादा मुलायम, कुरकुरी और खुशबूदार होती है. घर पर इसे बनाने के लिए इस विधि का प्रयोग करें. इससे हलवाई जैसी खोया की जलेबी आसानी से घर पर ही बना सकते हैं.

हलवाई ननकुल्ली ने बताया कि घर पर खोया जलेबी बनाने के लिए 250 ग्राम खोया, 2 बड़े चम्मच मैदा, एक चम्मच कॉर्नफ्लोर, आधा चम्मच बेकिंग सोडा या चुटकी भर, आधा कप दही और आवश्यकतानुसार पानी ले लें. तलने के लिए घी या रिफाइंड तेल का प्रयोग कर सकते हैं. चाशनी के लिए आधा कप चीनी, एक कप पानी, 4 से 5 इलायची, 8 से10 केसर के धागे और एक चम्मच गुलाब जल या केवड़ा जल लें.

सबसे पहले खोया को अच्छी तरह हाथ से मसलकर मुलायम कर लें, ताकि उसमें कोई दाना न रह जाए. अब इसमें मैदा, कॉर्नफ्लोर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं, इसके बाद दही डालें और जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा लेकिन चिकना घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा सख्त ही हो. अब इसे ढककर 15 से 20 मिनट तक रख दें. ताकि, जिससे मिश्रण सही से हो जाए.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

एक कढ़ाही में चीनी और पानी डालकर उबाल लें. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो एक तार की चाशनी बनने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर, केसर और गुलाब जल डाल दें. चाशनी को हल्की आंच पर गर्म ही रखें. ताकि, जलेबी डालते समय वह सही तरह से रस सोख सके.

एक कढ़ाही में घी या तेल मध्यम आंच पर गरम करें. तैयार घोल को पाइपिंग बैग, पॉलीथिन या बोतल में भर लें. गरम तेल में गोल-घुमावदार आकार में जलेबी बनाते हुए डालें और आंच को मध्यम ही रखें. जलेबी को पलट-पलट कर सुनहरी व कुरकुरी होने तक तलें.

तली हुई गरम जलेबी को सीधे गरम चाशनी में डालें और 2 से 3 मिनट तक रहने दें, ताकि वह रस से भर जाए. इसके बाद निकालकर परोसें. खोया जलेबी को आप गर्म दूध या रबड़ी के साथ परोस सकते हैं. सही विधि से बनी खोया जलेबी स्वाद में लाजवाब होती है और हर खास मौके को मीठी यादों में बदल देती है.

homelifestyle

हलवाई की जलेबी को टक्कर, घर पर तैयार करें रसीली खोया जलेबी, जानिए रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-homemade-khoya-jalebi-recipe-local18-10096738.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version