Home Food Pariksha Pe Charcha 2025: कॉफी की जगह क्या पिएं? करीना कपूर की...

Pariksha Pe Charcha 2025: कॉफी की जगह क्या पिएं? करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई परीक्षा के लिए बेस्ट डाइट

0
3


Last Updated:

Pariksha Pe Charcha 2025 Episode 4: ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2025 कार्यक्रम का पूरा फॉर्मेट बदल दिया गया है. इस साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ को कई एपिसोड्स में रिलीज किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे…और पढ़ें

कॉफी की जगह क्या पिएं? करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई बेस्ट डाइट

Pariksha Pe Charcha: परीक्षा से पहले और उसके दौरान डाइट पर ध्यान देना जरूरी है

हाइलाइट्स

  • पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ की शुरुआत की.
  • कॉफी की जगह ग्रीन टी और बीटरूट जूस पिएं.
  • शुगर क्रेविंग होने पर डार्क चॉकलेट खा सकते हैं.

नई दिल्ली (Pariksha Pe Charcha 2025 Episode 4). ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2025 की शुरुआत पीएम मोदी के कार्यक्रम के साथ हुई थी. इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, एडलवाइस म्यूचुअल फंड की सीईओ राधिका गुप्ता और टेक्निकल गुरु गौरव चौधरी ने स्टूडेंट्स से बातचीत की थी. 14 फरवरी 2025 को ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के चौथे एपिसोड में प्रसिद्ध शेफ शोनाली सबरवाल, न्‍यूट्रिशनिस्‍ट रुजुता दिवेकर और हेल्‍थ इंफ्लुएंसर ‘फूड फार्मर’ रेवंत हिमातसिंका शामिल हुए थे.

आज का पूरा एपिसोड परीक्षा से पहले और उसके दौरान हेल्दी ईटिंग हैबिट्स पर फोकस्ड था (Healthy Eating Habits for Students). इसमें एग्जाम स्ट्रेस से निपटने के लिए होने वाली क्रेविंग के बारे में भी बात की गई थी. हेल्थ एंड डाइट एक्सपर्ट ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान हेल्दी ऑल्टरनेटिव्स की जानकारी भी दी. सभी स्टूडेंट्स इन टिप्स को अपनी रूटीन लाइफ का हिस्सा बनाकर स्वस्थ रह सकते हैं. इससे एग्जाम स्ट्रेस भी कम होगा.

Healthy Diet: कॉफी को कर दें रिप्लेस
PPC 2025 में शामिल एक्सपर्ट शोनाली सभरवाल ने (Shonali Sabherwal) कॉफी पसंद करने वाले स्टूडेंट्स को उसे ग्रीन टी से रिप्लेस करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि खुद को रिलैक्स करने के लिए बीटरूट जूस का सेवन करना फायदेमंद साबित होगा. पढ़ाई करते समय ब्रेन को क्रंच पसंद आता है. इसी वजह से स्टूडेंट्स चिप्स या दूसरी क्रंची चीजें खाने लगते हैं. बाजार के चिप्स को घर में बने शकरकंदी के चिप्स से रिप्लेस किया जा सकता है. शुगर क्रेविंग होने पर सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट खा सकते हैं.

Healthy Eating Tips: सुबह से शुरू करें हेल्दी ईटिंग
रेवंत हिमतसिंगका सोशल मीडिया पर फूड फार्मर के तौर पर मशहूर हैं (Food Pharmer). उन्होंने स्टूडेंट्स को पैकिंग पर दिए गए लेबल को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी. इससे उन्हें यह समझ में आ जाएगा कि क्या खाना सही है और क्या नहीं. अगर आप जंक फूड खाना पसंद करते हैं या उसकी क्रेविंग हो रही है तो सुबह नाश्ते में ताजी और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं. इसके बाद लंच या डिनर के बीच में नट्स का सेवन करें. उन्होंने सुबह ताजे फल खाने का भी सुझाव दिया.

कब्ज की समस्या कैसे दूर करें?
शोनाली सभरवाल ने बताया कि तनाव के कारण कब्ज की समस्या होना आम बात है. परीक्षा के दौरान ज्यादातर स्टूडेंट्स कब्ज से पीड़ित रहते हैं. उन्हें केले और दही-चीनी का सेवन करना चाहिए. इससे कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए फिजिकल एक्टिविटीज पर भी फोकस करना चाहिए. दिनभर सिर्फ एक जगह बैठकर पढ़ाई न करें. पोस्चर सही रखने के लिए बीच में उठें और वॉक कर लें.

करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ने क्या कहा?
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने कहा कि जैसे एग्जाम में कई विषय होते हैं, वैसे ही आपके खाने में भी विविधता होनी चाहिए. एनर्जी ड्रिंक से स्ट्रेस बढ़ता है. इसलिए उसकी जगह पर केला खाना चाहिए. साथ ही डाइट में चावल शामिल करने की सलाह भी दी. सभी एक्सपर्ट्स ने घर का बना खाना खाने की सलाह दी. रुजुता दिवेकर ने बच्चों को शुगर से दूर और मिलेट्स, ब्राउन राइस जैसे हेल्दी ऑप्शन पर फोकस करने का सुझाव दिया.

homecareer

कॉफी की जगह क्या पिएं? करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई बेस्ट डाइट


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/career/education-pariksha-pe-charcha-2025-episode-4-on-healthy-eating-tips-by-kareena-kapoor-nutritionist-rujuta-diwekar-shonali-sabherwal-food-pharmer-9032696.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version