Last Updated:
Purani Delhi Famous Aslam Butter Chicken: अगर आप पुरानी दिल्ली आते हैं और बटक चिकन का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आप पुरानी दिल्ली के प्रसिद्ध असलम बटर चिकन दुकान पर पहुंचे. दुकान के मालिक का कहना है कि सब कमल उनके मसाले का है. जिसे वह अपने घर में अपने हाथों से बनाते हैं और वही चीज है जो उनके बटर चिकन का स्वाद बढ़ा देती है.
दिल्ली: दिल्ली का इतिहास और राजनीति के बाद, यदि कोई चीज दिल्ली को दुनिया भर में प्रसिद्ध बनाती है तो वह है दिल्ली का लाजवाब और लजीज खाना. खासकर पुरानी दिल्ली का नॉन वेजिटेरियन खाना खाने के लिए लोग हमेशा से उत्साहित रहते हैं. मुगलई खाने से लेकर मटन और चिकन की कई तरह की वैरायटी यहां के लोगों को आकर्षित करती है. लेकिन इन सभी वैराइटीज में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है पुरानी दिल्ली का बटर चिकन, जिसे एक खास अंदाज में बनाया जाता है. यह बटर चिकन पुरानी दिल्ली की प्रसिद्ध दुकान ‘असलम बटर चिकन’ पर मिलता है. इसी के नाम से यहां के लोग इसे असलम बटर चिकन कहते हैं.
खासियत ऐसी कि सेलिब्रिटीज तक हैं दीवाने
क्या है रेट और कहां है यह दुकान
इनकी दुकान पर हाफ बटर चिकन 340 रुपए में और फुल बटर चिकन 640 रुपए में मिल जाता है. ऐसे तो असलम बटर चिकन नाम से पूरी दिल्ली में कई दुकानें हैं. लेकिन पुरानी दिल्ली की यह दुकान ही सबसे असली है. इस दुकान तक पहुंचाने के लिए आपको वायलेट मेट्रो लाइन से जमा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा गेट नंबर 1 से बाहर निकलते ही कुछ ही दूरी पर आपको जमा मस्जिद दिख जाएगी. जमा मस्जिद के गेट नंबर 1 के सामने वाली मटिया महल गली के अंदर जाते ही आपको कुछ ही दूरी पर असलम बटर चिकन नाम की यह दुकान मिल जाएगी. यह दुकान हफ्ते के सातों दिन दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात के 12:00 बजे तक खुली रहती है. इस वक्त आप कभी भी यहां पर आकर इनके बटर चिकन का मजा ले सकते हैं.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-purani-delhi-aslam-butter-chicken-attracts-celebrities-too-local18-ws-dkl-9972889.html
