Home Lifestyle Health ये फल न मिले तो इसके पत्ते ही कर देंगे कई बीमारियों...

ये फल न मिले तो इसके पत्ते ही कर देंगे कई बीमारियों का काम तमाम! पेट से लेकर बाल तक सब रहेंगे मजबूत – Madhya Pradesh News

0
0


Last Updated:

Ayurvedic Health Tips: अमरूद के पत्ते खाली पेट चबाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस, अपच व कब्ज की समस्या दूर होती है. यह ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है. पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, त्वचा में निखार लाते हैं और दांत-मसूड़ों को स्वस्थ रखते हैं. यही नहीं, अमरूद के और भी कई फायदे हैं. जानें सब…

Ayurvedic Health Tips: अमरूद खाने के फायदे तो लगभग सभी जानते हैं, लेकिन इसके पत्तों से मिलने वाले औषधीय लाभों के बारे में बहुत कम लोग ही परिचित हैं. अमरूद का पत्ता एक प्राकृतिक औषधि है, जिसका उपयोग प्राचीन काल से आयुर्वेद में किया जाता रहा है. खासतौर पर सुबह खाली पेट अमरूद के पत्ते चबाने से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. अमरूद के पत्तों में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं.

सीधी के आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन सिंह ने Bharat.one को बताया कि अमरूद के पत्तों को खाली पेट चबाना एक सरल, सस्ता और प्रभावी घरेलू उपाय है. इसके नियमित सेवन से कई छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिल सकती है और शरीर लंबे समय तक स्वस्थ बना रहता है. उन्होंने बताया कि यह उपाय खासतौर पर पाचन तंत्र को मजबूत करने में काफी लाभकारी है.

इन बीमारियों के इलाज में कारगर
डॉ. सिंह के अनुसार, अमरूद के पत्ते पेट की गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. इनमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है. साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में भी सहायता मिलती है, जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उनके लिए अमरूद के पत्ते बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं. अमरूद के पत्ते हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं. इनमें पाए जाने वाले पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. साथ ही, यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं, जिससे हार्ट अटैक और अन्य हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है.

त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद
त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी अमरूद के पत्ते कारगर हैं. इनमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों, पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं. खाली पेट इन पत्तों को चबाने से त्वचा में निखार आता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक बढ़ती है. डॉ. विपिन सिंह ने बताया कि अमरूद के पत्ते इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. यह शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं और सर्दी-खांसी व गले की समस्याओं में राहत पहुंचाते हैं.

शुगर मरीजों के लाभकारी, बाल नहीं टूटेंगे
मधुमेह मरीजों के लिए भी यह पत्ते उपयोगी हैं, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने और इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके अलावा, अमरूद के पत्ते दांत और मसूड़ों की समस्याओं में भी लाभकारी हैं. इन्हें चबाने से मसूड़ों की सूजन कम होती है और दांत मजबूत होते हैं. पत्तों के रस को माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है. बालों के लिए भी अमरूद के पत्ते फायदेमंद हैं. इनका रस बालों की जड़ों को मजबूत करता है, झड़ने की समस्या कम करता है और बालों को घना व चमकदार बनाता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homelifestyle

फल न मिले तो पत्ते कर देंगे कई बीमारियों का इलाज! पेट से लेकर बाल होंगे मजबूत

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-guava-fruit-leaves-cure-many-diseases-from-stomach-to-hair-everything-stay-strong-local18-10128920.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version