Home Lifestyle Health शरीर को अंदर से तोड़ देता है न्यूरोपैथी का दर्द, थोड़ी सी...

शरीर को अंदर से तोड़ देता है न्यूरोपैथी का दर्द, थोड़ी सी लापरवाही बिगाड़ सकती बात, डॉक्टर से जानें खतरे से निपटने का तरीका

0
3



Last Updated:

Neuropathic Pain: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल न्यूरोपैथी दर्द की भी समस्या बढ़ी है. इसमें तंत्रिका तंत्र (नर्व्स) को नुकसान होता है, जिससे व्यक्ति को अनगिनत समस्याएं महसूस होने लगती हैं. इसके लक्षण शुरुआत में समझ पाना मुश्किल हो जाता है. आइए डॉक्टर से जानें बहुत…और पढ़ें

Neuropathic Pain: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल तमाम बीमारियों की जड़ बन रही है. न्यूरोपैथी दर्द एक ऐसी ही स्थिति है. इसमें तंत्रिका तंत्र (नर्व्स) को नुकसान होता है, जिससे व्यक्ति को अनगिनत समस्याएं महसूस होने लगती हैं. हालांकि, न्यूरोपैथिक दर्द के लक्षण हर व्यक्ति में अलग अलग हो सकते हैं. इसलिए लोगों को लंबे समय तक समझ ही नहीं आता है, कि उन्हें न्यूरोपैथी की समस्या है. ऐसी स्थिति में हम न्यूरोपैथी के शुरुआती लक्षणों को अनदेखा कर जाते हैं. फिर जब समस्या गंभीर होने पर इसका पता चलता है.

डॉक्टर की मानें तो यह समस्या मुख्य रूप से हाथों और पैरों में होती है, लेकिन गंभीर स्थिति में यह शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकती है. अब सवाल है कि आखिर नसों में दर्द यानी न्यूरोपैथिक दर्द क्या है? नसों में दर्द का कारण क्या है? किन लक्षणों से समझें कि बढ़ गया है न्यूरोपैथिक दर्द? इस बारे में Bharat.one को बता रही हैं एलएनजेपी हॉस्पिटल दिल्ली की सीनियर कंसल्टेंट पेन फिजिशियन डॉ. भुवना आहूजा-

न्यूरोपैथी के लक्षण क्या हैं?

डॉ. आहूजा के मुताबिक, न्यूरोपैथिक दर्द की समस्या होने पर शरीर के प्रभावित हिस्सों में विशेष रूप से हाथों और पैरों में झुनझुनी, जलन और सुई चुभने जैसी स्थिति महसूस हो सकती है. कई लोगों में हाथों या पैरों में सुन्नपन महसूस होना भी देखा जाता है. यह स्थिति आपकी नसों के खराब होने के कारण होती है, जिससे मस्तिष्क को सही संदेश नहीं मिल पाता. इसके अलावा, नसों में सूजन या दबाव के कारण भी प्रभावित हिस्से में असहनीय दर्द हो सकता है. हालांकि, कई लोगों में मांसपेशियों की कमजोरी की वजह से भी यह दर्द देखा जाता है.

न्यूरोपैथिक दर्द के मुख्य कारण

डॉक्टर की मानें तो, न्यूरोपैथिक दर्द नसों में दर्द की समस्या होती है. इसमें दर्द के लक्षण हर व्यक्ति में अलग अलग हो सकते हैं. इसी तरह नसों में दर्द के कई कारण भी हो सकते हैं. जैसे- कुछ लोगों में विटामिन बी-12 की कमी, डायबिटीज या एचआईवी पॉजिटिव इत्यादि. यह परेशानी होने पर तेज दर्द और जलन होती है. हालांकि, कई बार यह अपने आप ठीक भी हो जाता है, लेकिन कई मामलों में यह समस्या आपके शरीर को प्रभावित भी कर सकता है.

ये बीमारी भी बनती है नसों में दर्द का कारण

डायबिटीज: डाक्टर की मानें तो, न्यूरोपैथी का सबसे सामान्य कारण डायबिटीज है. दरअसल, जब ब्लड शुगर लेवल लंबे समय तक बिगड़ा रहता है, तो यह नर्व्स को नुकसान पहुंचा सकता है. यह हाथ और पैरों में सबसे अधिक असर डालता है.

थायराइड: शरीर में थायराइड तभी तक ठीक है, जब तक वह कंट्रोल में है. दरअसल, थायराइड हार्मोन का असंतुलन नर्व्स को नुकसान पहुंचा सकता है जिससे झुनझुनी, दर्द और सुन्नपन जैसे लक्षण उभर सकते हैं. यह स्थिति भी न्यूरोपैथी का एक कारण हो सकता है.

विटामिन B12 की कमी: नर्व्स को हेल्दी रखने के लिए विटामिन B12 बहुत जरूरी है. बी12 की कमी विशेषकर वेजिटेरियन लोगों में ज्यादा देखी जाती है. यदि आपके भोजन में विटामिन B12 की कमी है, तो इसके लिए डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लें.

homelifestyle

शरीर को अंदर से तोड़ देता है न्यूरोपैथी का दर्द, लापरवाही बिगाड़ सकती बात


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-neuropathy-pain-understand-its-impact-risks-and-doctor-bhuvna-ahuja-recommended-best-solutions-in-hindi-8960081.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version