Home Lifestyle Health शरीर को फौलादी बना देगी ये चमत्कारी दाल! मांसपेशियों का दर्द होगा...

शरीर को फौलादी बना देगी ये चमत्कारी दाल! मांसपेशियों का दर्द होगा गायब, सर्दियों में करेगी औषधि का काम

0
8



अजमेर. प्रदेश में कंपकपाने वाली सर्दी शुरू हो चुकी है. इस मौसम में गर्म कपड़े और हीटर भले ही शरीर को बाहर से गर्म रखने का काम भली-भांति कर रहे हैं, लेकिन शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए खानपान का विशेष महत्व होता है. शरीर को ठंड से बचाने के लिए गर्म तासीर वाली दालें खानी चाहिए. ऐसे में मोठ की दाल सर्दियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है. यह न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करती हैं, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती है.

सर्दियों के समय मोठ की दाल का सेवन करने से शरीर में गर्माहट आती है. यह शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती है साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं आसानी से दूर होती है. यह आसानी से पच जाती है. इसके सेवन से डायबिटीज के दौरान होने वाली कब्ज की दिक्कत दूर हो जाती है. इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर पर भी असर दिखाता है और उसे कम करता है.

मांसपेशियों को बनाता है मजबूत
आयुर्वेदिक डॉक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए मोठ की दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. मोठ की दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है.

शुगर लेवल करता है कंट्रोल
मोठ की दाल आयरन का अच्छा स्रोत है. आयरन रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है और आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया से बचाता है. मोठ की दाल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है. यह फाइबर शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे खून में शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-benefits-of-moth-bean-this-pulse-is-very-beneficial-in-winter-will-make-the-body-strong-and-strengthens-the-muscles-local18-8908208.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version