Last Updated:
Benefits of Moringa Powder: आयुर्वेद में मोरिंगा के पाउडर को शरीर के लिए बेहद चमत्कारी माना गया है. इसके सेवन से शरीर में अटूट ताकत आ सकती है और कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है. यह पाउडर मोरिंगा के पत्तों क…और पढ़ें

मोरिंगा का पाउडर शरीर को ताकतवर बना सकता है.
हाइलाइट्स
- मोरिंगा पाउडर खाने से शरीर में अटूट ताकत आ सकती है.
- मोरिंगा पाउडर कब्ज और एसिडिटी को दूर कर सकता है.
- मोरिंगा पाउडर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है.
Moringa Powder Benefits: कई पेड़-पौधों में औषधीय गुण होते हैं और इनका इस्तेमाल सदियों से देसी दवा के तौर पर किया जा रहा है. आयुर्वेद में भी इन पौधों को सेहत के लिए लाभकारी माना गया है. मोरिंगा का पेड़ भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है और यह शरीर के लिए चमत्कारी साबित हो सकता है. मोरिंगा के पेड़ को अंग्रेजी में ड्रमस्टिक ट्री कहा जाता है. मोरिंगा एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है. इसमें विटामिन A, विटामिन B1, विटामिन B2, नियासिन, विटामिन C, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं. इसके पत्तों को शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना गया है. एक्सपर्ट्स की मानें तो मोरिंगा के पत्तों का पाउडर बनाकर सेवन किया जाए, तो सैकड़ों बीमारियों से राहत मिल सकती है.
मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मोरिंगा पाउडर में नेचुरल पोषक तत्वों से भरपूर होता है और यह पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इस पाउडर का सेवन करने से कब्ज और एसिडिटी को दूर करने में मदद मिलती है. मोरिंगा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया और गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह पेट की सूजन और गैस से भी राहत दिलाता है. कुछ रिसर्च में पता चला है कि मोरिंगा के पत्तों का पाउडर कोलन कैंसर और अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकता है. इसमें एंटीकैंसर गुण पाए जाते हैं, लेकिन इस बारे में ज्यादा रिसर्च की जरूरत है.
मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से शरीर का एनर्जी लेवल बूस्ट हो सकता है. इससे थकान मिनटों में छूमंतर हो सकती है और नया जोश आ सकता है. इसके एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर के मेटाबोलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं. मोरिंगा पाउडर शरीर के टॉक्सिक एलीमेंट्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है, जिससे शरीर की सफाई होती है और एनर्जी लेवल बढ़ता है. यह एनीमिया और कमजोरी को भी कम कर सकता है, क्योंकि यह आयरन का अच्छा स्रोत है. मोरिंगा पाउडर ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है.
आयुर्वेद के जानकार बताते हैं कि मोरिंगा के पत्तों का पाउडर डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. यह ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है. इससे शुगर पर लगाम लगाने में मदद मिलती है. मोरिंगा पाउडर में कई पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं. यह पाउडर स्किन और बालों की सेहत को सुधारने में मदद करता है. इसका सेवन करने से स्किन हेल्दी बनती है और निखार आता है. मोरिंगा पाउडर बालों के झड़ने को रोकने और बालों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-moringa-leaf-powder-best-ayurvedic-medicine-for-body-boost-strength-slow-ageing-know-amazing-benefits-9130966.html