Last Updated:
सर्दियों की शुरुआत होते ही भरतपुर की सब्जी मंडियों में रतालू की मांग तेजी से बढ़ गई है.ठंड के मौसम में मिलने वाली यह मौसमी सब्जी स्वाद, पौष्टिकता और शरीर को गर्म रखने के गुणों के कारण लोगों की पसंद बनी हुई है. भरतपुर और आस-पास के क्षेत्रों में होने वाली इसकी खेती से किसानों को भी अच्छा मूल्य मिल रहा है. रतालू में मौजूद फाइबर, आयरन, विटामिन B6 और पोटैशियम इसे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर लोगों के लिए फायदेमंद बनाते हैं. बाजारों में बढ़ती भीड़ आने वाले दिनों में इसकी मांग और बढ़ने का संकेत देती है.
भरतपुर ठंड का मौसम शुरू होते ही भरतपुर की सब्जी मंडियां एक विशेष सब्जी की वजह से फिर से जीवंत हो उठी है. हर साल की तरह इस बार भी सर्दियों में मिलने वाली मौसमी सब्जी रतालू बाजार में आते ही लोगों की पहली पसंद बन गई है. भरतपुर की मंडियों में इसकी बढ़ी हुई भीड़ और तेजी से हो रही खरीद इसकी लोकप्रियता को साफ दिखाती है.
रतालू एक ऐसी सब्जी है जो सालभर नहीं मिलती केवल ठंड के दिनों में ही यह खेतों से निकलकर बाजार तक पहुंच पाती है. इसी वजह से इसका इंतजार हर घर में रहता है. विक्रेताओं के अनुसार सर्दियों की शुरुआत के साथ ही रतालू की सप्लाई बढ़ जाती है और लोग इसे बड़ी मात्रा में खरीदते हैं, क्योंकि यह शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्म रखने और ऊर्जा प्रदान करने का काम करती है.
स्वाद और पौष्टिकता दोनों के मामले में रतालू सर्दियों की खास सब्जियों में से एक है. आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. चंद्रप्रकाश दीक्षित के मुताबिक इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है जबकि आयरन शरीर को कमजोरी और थकान से बचाता है. इसके साथ ही इसमें विटामिन बी6, पोटैशियम और अन्य तत्व भी पाए जाते हैं.जो ठंड में शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
रतालू बच्चों-बुजुर्गों और बीमारियों से उबर रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. रतालू की खेती भरतपुर के आस-पास के इलाकों जैसे रूपवास, कुम्हेर और बयाना में होती है. खेतों से सीधे मंडी पहुंचती यह सब्जी ताजगी और गुणवत्ता के कारण अधिक पसंद की जाती है. कई किसान बताते हैं कि रतालू की अच्छी मांग होने से उन्हें फसल का अच्छा मूल्य भी मिल रहा है.
मंडी में खरीदारी करने आने वाले लोगों का कहना है कि रतालू न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि इससे बनने वाले व्यंजन भी बेहद लाजवाब होते हैं. इसे उबालकर, भूनकर या मसालेदार सब्जी की तरह पकाया जाता है. रतालू का हल्का मीठा और मुलायम स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है.
सर्दियों के बढ़ते असर के साथ रतालू की मांग आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है. बाजारों में इसकी मौजूदगी न सिर्फ मौसम की दस्तक का संकेत देती है. बल्कि लोगों के स्वाद और सेहत को भी सर्दियों में खास रंग देती है. अब यह सब्जी बाजार में काफी नजर आ रही है लोग भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-winter-season-rare-vegetable-health-benefits-and-nutrition-powerhouse-local18-9893831.html
