Home Travel Minimoon trend India। मिनीमून का बढ़ता क्रेज

Minimoon trend India। मिनीमून का बढ़ता क्रेज

0
1


Minimoon Treand India: शादी का मौसम आते ही जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है, वह सिर्फ कपड़े, रस्में या मेहमानों की लिस्ट नहीं होती, बल्कि हनीमून की प्लानिंग भी उसी जोश के साथ की जाती है. हर नवविवाहित जोड़ा चाहता है कि वह शादी की भागदौड़ और कई दिनों की तैयारियों के बाद कहीं शांत जगह जाए, जहां वह खुलकर आराम कर सके, साथ वक्त बिताए और इस नए सफर को खास बना सके, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. पहले जहां जोड़े सीधे लंबी छुट्टी पर निकल जाते थे, अब एक नई ट्रेंडिंग स्टाइल तेज़ी से पॉपुलर हो रही है-मिनीमून. मिनीमून असल में एक छोटा, आरामदायक और तुरंत किया गया सफर होता है जिसे जोड़े शादी के तुरंत बाद कुछ दिनों के लिए प्लान करते हैं. इनमें 3-5 रातों का छोटा गेटअवे शामिल होता है, जिसमें भारी-भरकम प्लानिंग की जरूरत नहीं होती और बजट भी काफी कंट्रोल में रहता है. इसके बाद कुछ महीनों बाद वह अपनी लंबी और डिटेल्ड बिगमून-ट्रिप पर जाते हैं, जिसे असल हनीमून की तरह तैयार किया जाता है. यात्रा प्लेटफॉर्म थ्रिलोफिलिया-की नई रिपोर्ट बताती है कि भारतीय नवविवाहित इस दो-स्टेप हनीमून स्टाइल को काफी पसंद कर रहे हैं. शादी के तुरंत बाद छोटा सफर उन्हें थकान से बाहर निकालता है और उन्हें एक-दूसरे के साथ टाइम बिताने का मौका देता है, जबकि बाद में होने वाला बिगमून उन्हें अपनी पसंद के हिसाब से गहरी, यादगार और प्रीमियम छुट्टी का अनुभव देता है. यह नई ट्रेंड सिर्फ सुविधा या बजट की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए भी पॉपुलर हो रही है क्योंकि यह जोड़ों को जल्दी रिलैक्स होने, बिना किसी दबाव के घूमने और अपनी पहली सालगिरह तक एक से ज्यादा यादगार सफर बनाने का मौका देती है.

Minimoon trend India
हनीमून डेस्टिनेशन

नवविवाहित मिनीमून क्यों चुन रहे हैं?
थ्रिलोफिलिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मिनीमून का सबसे बड़ा फायदा यह है कि शादी की थकान के तुरंत बाद जोड़े कहीं शांत जगह जाकर रिलैक्स कर पाते हैं. कोई लंबी उड़ानें नहीं, कोई भारी प्लानिंग नहीं-बस कुछ कपड़े लेकर निकल जाना. इससे टाइम, बजट और एनर्जी तीनों बचते हैं.

मिनीमून उन जोड़ों के लिए भी सही है जिन्हें नई नौकरी, ऑफिस की छुट्टियों या पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से तुरंत लंबी यात्रा पर जाना मुश्किल लगता है. कुछ महीनों बाद प्लान किया गया बिगमून उन्हें बेहतर तरीके से सोचने, डेस्टिनेशन तय करने और अपने हिसाब से ट्रिप तैयार करने का समय देता है.

बिगमून: गहरी और यादगार यात्रा का मौका
मिनीमून छोटा और आरामदायक गेटअवे है, लेकिन बिगमून असल में वह सफर है जिसे जोड़े काफी सोच-समझकर प्लान करते हैं.
-इसमें इंटरनेशनल ट्रिप, हटके डेस्टिनेशन, लक्ज़री स्टे और एडवेंचर शामिल रहते हैं.
-जोड़े अपने बजट, पसंद और मौसम के हिसाब से यात्रा तैयार करते हैं.
-इस सफर में वह ज्यादा दिन बिताते हैं और नए अनुभव जोड़ते हैं.

यह तरीका हनीमून को दो अलग-अलग चरणों में बदल देता है-एक छोटा सुकून भरा ब्रेक, और एक बड़ा ड्रीमी सफर.

कौन से फैक्टर मिनीमून और बिगमून को खास बनाते हैं?
रिपोर्ट बताती है:
-64% जोड़े-प्राइवेट और रोमांटिक अपग्रेड लेना पसंद करते हैं-जैसे सनसेट क्रूज, विला स्टे, रोमांटिक बीच डिनर.
-42% जोड़े-एडवेंचर और मज़ेदार गतिविधियां चुनते हैं-स्नॉर्कलिंग, ज़िपलाइनिंग, स्नो प्ले, रेगिस्तान में तारों का नज़ारा, वेलनेस सेशन या आयुर्वेद रिट्रीट.

यह साफ है कि आज के नवविवाहित सिर्फ आराम नहीं चाहते, बल्कि अच्छा और अलग अनुभव भी चाहते हैं.

हनीमून डेस्टिनेशन

भारत में पॉपुलर हनीमून डेस्टिनेशन
भारतीय जोड़ों के बीच जो जगहें सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं:
1. केरल
बैकवॉटर, हाउसबोट, ग्रीनरी और शांत माहौल-मिनीमून और बिगमून दोनों के लिए परफेक्ट.

2. अंडमान
नीला पानी, साफ बीच और प्राइवेसी-रोमांटिक गेटअवे के लिए बेस्ट.

3. गोवा
बीच लाइफ, म्यूजिक, नाइटलाइफ और आराम-हर जोड़े की पसंदीदा जगहों में से एक.

4. राजस्थान
महल, रॉयल स्टे, रेगिस्तान और कल्चर-लक्ज़री हनीमून का शानदार विकल्प.

5. हिमाचल, मेघालय, कूर्ग
शांत पहाड़, हरा वातावरण और कम भीड़-उन जोड़ों के लिए जो सुकून चाहते हैं.

इंटरनेशनल डेस्टिनेशन
भारतीय जोड़ों की पहली पसंद:
-थाईलैंड
-वियतनाम
-बाली
-मालदीव

कम खर्च, आसान वीज़ा और शानदार बीच इन जगहों को पॉपुलर बनाते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-why-indian-newlywhy-indian-newlyweds-prefer-minimoon-getawaysweds-prefer-minimoon-getaways-ws-ekl-9893943.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version