Home Lifestyle Health स्वाद में मीठा, सेहत के लिए अनमोल, अंजीर खाने के ये कमाल...

स्वाद में मीठा, सेहत के लिए अनमोल, अंजीर खाने के ये कमाल के 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप!

0
0


Last Updated:

अंजीर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर न सिर्फ मीठे होते हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं. ये फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स हैं। अंजीर खाने के फायदे यहां दिए गए हैं

anjeer khane ke fayde
अंजीर एक ऐसा सूखा और ताजा फल है जिसे आयुर्वेद में बहुत फायदेमंद माना जाता है. पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर सिर्फ स्वाद में मीठा नहीं है, बल्कि ये कई गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है. इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में मिलते हैं. रोजाना अंजीर खाने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं. चलिए जानते हैं अंजीर खाने के 5 मुख्य फायदे.
पाचन के लिए फायदेमंद अंजीर फाइबर का बेहतरीन स्रोत है, जो पाचन को ठीक रखने में मदद करता है. कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए अंजीर बहुत असरदार है. रात को अंजीर को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से आंतों की सफाई होती है और पेट हल्का लगता है.
दिल के लिए फायदेमंद अंजीर में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम करता है. रोजाना खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम हो सकता है.
हड्डियों को मजबूत बनाता है कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर अंजीर हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत जरूरी है. खासकर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह बहुत फायदेमंद है. यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का खतरा भी कम करता है.
हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार अंजीर आयरन का बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है. एनीमिया वाले लोगों के लिए अंजीर खाना फायदेमंद है. इसे दूध के साथ या भिगोकर खाने से शरीर को ज्यादा पोषण मिलता है. वजन कंट्रोल में रखता है अंजीर में नेचुरल मिठास होती है, लेकिन इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल में रहता है. डाइटिंग करने वालों के लिए अंजीर एक हेल्दी स्नैक ऑप्शन हो सकता है.
अंजीर स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है. अगर इसे सही मात्रा में और रोज़ाना डाइट में शामिल किया जाए, तो ये शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है. अगर कोई गंभीर बीमारी है तो अंजीर खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

About the Author

Rajvant Prajapati

With more than 4 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें

homelifestyle

स्वाद में मीठा, सेहत के लिए अनमोल, अंजीर खाने के ये कमाल के 5 फायदे नहीं जानते


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-know-the-amazing-health-benefits-of-eating-figs-anjeer-khane-ke-fayde-in-hindi-10010630.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version