Last Updated:
Amla water benefits : सर्दियों में शरीर को ज्यादा पोषण की जरूरत पड़ती है. इस मौसम में आंवला अमृत समान है. लोग आंवले का सेवन चटनी, मुरब्बा या जूस के रूप में करते हैं, लेकिन आंवले का पानी भी सेहत के लिए रामबाण है. Bharat.one ने रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव से बात की. डॉ. स्मिता बताती हैं कि आंवला विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर है. सर्दियों में इसका पानी इम्यूनिटी बढ़ाता है. इससे सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण नहीं होता. त्वचा चमकदार रहती है. बाल सफेद नहीं होते.
रायबरेली. सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को ज्यादा पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता की जरूरत होती है. ऐसे में आंवला एक ऐसा फल है, जो आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है. आमतौर पर लोग आंवले का सेवन चटनी, मुरब्बा या जूस के रूप में करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आंवले का पानी भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय) Bharat.one से बताती हैं कि आंवला विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होता है. जब आंवले को पानी में भिगोकर या उबालकर उसका पानी पिया जाता है, तो इसके पोषक तत्व शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं. सर्दियों में यह पानी इम्यूनिटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है, जिससे सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाव होता है.
डॉ. स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक आंवले का पानी पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है. जिन लोगों को कब्ज, गैस या अपच की समस्या रहती है, उनके लिए आंवले का पानी रामबाण है. सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पेट साफ रहता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है. यह लीवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है, जिससे शरीर अंदर से स्वस्थ रहता है. सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. ऐसे में आंवले का पानी त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार बनाते हैं और झुर्रियों की समस्या को कम करते हैं. यह बालों के झड़ने और समय से पहले सफेद होने की समस्या में भी लाभकारी है.
इस तरह करें तैयार
डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि आंवले का पानी बनाने के लिए रात में 2–3 आंवले काटकर एक गिलास पानी में भिगो दें या आंवले को उबालकर उसका पानी छान लें. सुबह इस पानी का सेवन किया जा सकता है. हालांकि, अधिक मात्रा में सेवन से बचना चाहिए और किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-amla-water-benefits-winter-raebareli-ayurvedic-physician-dr-smita-srivastava-local18-10134094.html
