Agency:Bharat.one Uttarakhand
Last Updated:
Hair Care Tips : बाल अब बचेंगे भी और चमकेंगे भी. बस आपको अपनाने हैं कुछ घरेलु नुस्खे, जो बालों को मजबूत और चमकदार बनाते हैं
असली के बीजों का हेयर मास्क
बागेश्वर. बालों को सजाने का तसव्वुर तो बहुत बाद का है. पहले ये तय हो कि सिर के बालों को बचाएं कैसे. चिंता की जरूरत नहीं. बाल अब बचेंगे भी और चमकेंगे भी. बस आपको कुछ घरेलु नुस्खे अपनाने हैं. इन्हीं नुस्खों में शामिल है अलसी का इस्तेमाल. अलसी के बीजों का पेस्ट बालों में लगाने से बाल हमेशा शाइनी रहते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को हेल्दी रखने में मददगार होते हैं. अलसी के बीजों को हेयर मास्क की तरह घर में आसानी से यूज किया जा सकता है. उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अलसी के बीज आसानी से मिल जाते हैं. बागेश्वर में असली का बीज मुनस्यारी से आता है.
रिजल्ट सेम
बागेश्वर की ब्यूटीशियन प्रेमा परिहार Bharat.one से कहती हैं कि अलसी के बीजों का हेयर मास्क बनाने के लिए बीजों को रातभर पानी में भिगों दे. सुबह बीजों से निकले चिपचिपे पदार्थ को अलग कर उसे हेयर मास्क की तरह बालों में लगाएं. 20 से 30 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें. इसके बाद हेयर वॉश कर लें. चाहें तो बालों को शैंपू से भी वॉश कर सकते हैं. अलसी के बीजों को पीसकर उसमें नारियल तेल या एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं. इस मिश्रण को भी बालों में लगाया जाता है. दोनों प्रकार के पेस्ट का रिजल्ट सेम ही आएगा.
ये ट्रिक भी अपनाएं
अलसी के तेल से बालों की मसाज भी की जा सकती है. इसके बीजों को दही, शहद और नींबू के रस के साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर भी बालों में लगा सकते हैं. अलसी के बीजों को एलोवेरा जेल और बादाम के तेल के साथ मिलाकर सीरम बना सकते हैं. रात में सोने से पहले इसे बालों में लगाएं. सुबह धो लें. इसके बीजों के पानी को हेयर टोनर की तरह भी यूज किया जा सकता है. अलसी के बीजों में ओमेगा-3, फैटी एसिड, विटामिन ई, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करते हैं.
Bageshwar,Uttarakhand
January 21, 2025, 17:09 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-benefits-of-flaxseed-for-hair-alsi-tel-ke-fayde-helthy-hair-tips-local18-8975903.html
