Home Lifestyle Health Top Health Benefits of Corn Flour | मक्के के आटे के 5...

Top Health Benefits of Corn Flour | मक्के के आटे के 5 गजब के फायदे

0
2


Last Updated:

Health Benefits of Corn Flour: मक्के का आटा फाइबर, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन B कॉम्प्लेक्स से भरपूर होता है. मक्के का आटा खाने से पाचन तंत्र में सुधार आता है, डायबिटीज कंट्रोल होती है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है. इस आटे का नियमित सेवन करने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है और पेट देर तक भरा रहता है. सर्दियों के मौसम में मक्के की रोटी और सरसों का साग खाने से सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

मक्के का आटा खाने से पाचन में सुधार हो सकता है.

Corn Flour Benefits in Winter: सर्दियों का मौसम आ गया है और खाने-पीने के लिहाज से इस मौसम को अच्छा माना जाता है. तमाम चीजों का लुत्फ इस मौसम में आसानी से उठाया जा सकता है. मक्का और बाजरा की रोटी सर्दियों में न सिर्फ स्वादिष्ट लगती हैं, बल्कि इनसे शरीर को गजब के फायदे मिल सकते हैं. खासतौर से सर्दियों में मक्के के आटे की डिमांड बढ़ जाती है. अधिकतर लोगों को मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग खाना काफी पसंद होता है. अक्सर सवाल उठता है कि मक्का के आटे में कौन से पोषक तत्व होते हैं और अगर इसका रोज सेवन किया जाए, तो शरीर को कौन से फायदे मिल सकते हैं.

साइंस डायरेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक मक्के के आटे को अंग्रेजी में कॉर्न फ्लोर कहा जाता है. मक्के का आटा पोषण के मामले में भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन B कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं. मक्के के आटे में मौजूद डायटरी फाइबर पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह आंतों की गति को नियमित करता है, जिससे कब्ज की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है. भारी खाने के बाद होने वाली एसिडिटी, गैस और पेट फूलना जैसी समस्याओं में भी यह लाभकारी है.

मक्के का आटा गेहूं की तुलना में हल्का माना जाता है. जिन लोगों को ग्लूटेन से समस्या होती है, उन्हें भी मक्के का आटा सूट कर सकता है. मक्के का आटा लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला माना जाता है, जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीजों के लिए यह आटा सेफ होता है. इसका सेवन करने से ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है. यह आटा फाइबर से भरपूर होता है, जो भोजन के पचने की गति को धीमा करता है और ग्लूकोज अवशोषण को कंट्रोल करता है.

मक्के में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं. कॉर्न ऑयल में पाए जाने वाले फाइटोस्टेरॉल दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक माने जाते हैं. मक्के का आटा नियमित रूप से खाने से शरीर में अनहेल्दी फैट का स्टोर कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. हालांकि दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों को इसे हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ ही शामिल करना चाहिए.

आपको जानकर हैरानी होगी कि मक्के के आटे में आयरन, फोलेट और विटामिन B कॉम्प्लेक्स मौजूद होते हैं, जो ब्लड निर्माण में मदद करते हैं. यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स को मजबूत बनाता है और एनीमिया के खतरे को कम करने में मदद करता है. खासतौर पर महिलाओं के लिए यह आटा बेहद फायदेमंद होता है. विटामिन C आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है, इसलिए मक्के की रोटी के साथ नींबू या सलाद लेना और भी फायदेमंद रहता है. मक्के का आटा एनर्जी का अच्छा सोर्स है. यह वेट लॉस में मदद करता है और थकान से राहत दिलाता है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

मक्के का आटा खाने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं दूर? जान लीजिए 5 रोचक तथ्य


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-which-diseases-can-be-cured-by-consuming-corn-flour-5-surprising-benefits-makki-ka-atta-khane-ke-fayde-ws-n-9914772.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version