ऋषिकेश: वजन घटाने के लिए त्रिफला एक बहुत ही लाभकारी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसे लंबे समय से हमारे देश में उपयोग किया जा रहा है. त्रिफला तीन प्रमुख जड़ी-बूटियों का एक संयोजन है. आंवला, बहेड़ा और हरड़. इन तीनों का साथ मिलकर यह मिश्रण शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है.
वजन घटाने के लिए है रामबाण
उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित कायाकल्प हर्बल क्लिनिक के डॉ राजकुमार (डीयूएम) ने Bharat.one के साथ बातचीत के दौरान बताया कि आंवला, बहेड़ा और हरड़, तीनों में ही कई औषधीय गुण होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं. वजन घटाने के लिए त्रिफला का सेवन विशेष रूप से लाभकारी माना गया है. क्योंकि यह शरीर के मेटाबोलिज़्म को तेज़ करता है.
मेटाबोलिज्म तेज होने से शरीर में वसा तेजी से घटती है और वजन नियंत्रण में रहता है. इसका एक और महत्वपूर्ण लाभ यह है कि यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है. त्रिफला का नियमित सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर ढंग से काम करता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. यह शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है, जिससे पेट साफ रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है. शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलने से त्वचा में भी चमक आती है और चेहरे पर प्राकृतिक निखार दिखाई देने लगता है.
त्रिफला के फायदे
त्रिफला में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे व्यक्ति दिनभर ऊर्जावान महसूस करता है. इसके अलावा, ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं, जिससे रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है. त्रिफला का सेवन करने से रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) का स्तर भी नियंत्रित रहता है, जो मधुमेह (डायबिटीज) के मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होता है.
इसका नियमित सेवन करने से शरीर के कई अंगों को लाभ मिलता है. इसका प्रभाव केवल वजन घटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने में भी मदद करता है. यह जड़ी-बूटियों का संयोजन पाचन से लेकर त्वचा, रक्त संचार और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में भी लाभकारी होता है.
घर पर भी बना सकते है ये औषधि
त्रिफला चूर्ण बनाने के लिए तीन चीजें होनी चाहिए. जहां सूखा आंवला, बहेड़ा, और हरड़. सभी 1:2:3 मात्रा (1 भाग हरड, 2 भाग बहेड़ा, 3 भाग आंवला) में लिया जाता है. पहले इन्हें अच्छे से सुखा लें ताकि इनमें नमी न रहे. फिर इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें. अगर चूर्ण में कुछ मोटे कण हों, तो इसे छान लें ताकि यह पूरी तरह बारीक हो जाए. फिर तीनों को मिलाकर एक एयरटाइट कंटेनर में भर लें.
त्रिफला चूर्ण का आधा से एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ रोज़ सुबह खाली पेट या रात में सोते समय लें. वहीं, आप इसे दुकान से भी खरीद सकते हैं. इसके 100 ग्राम का मूल्य 150 रुपए से शुरू हो जाता है.
FIRST PUBLISHED : November 16, 2024, 07:37 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-ayurvedic-doctor-of-lose-weight-using-triphala-you-will-become-fit-without-gym-rishikesh-news-local18-8836804.html
