Home Travel लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क में सुबह जॉगिंग के फायदे

लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क में सुबह जॉगिंग के फायदे

0
9


Last Updated:

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में गेट नंबर 7 पर सिंथेटिक रबर का जॉगिंग ट्रैक है, जहां रोज सुबह 4 बजे से लोग जॉगिंग करते हैं. नेता, मंत्री और आम लोग यहां स्वास्थ्य लाभ लेते हैं.

X

Janeshwar Mishra Park Lucknow

हाइलाइट्स

  • लखनऊ का जनेश्वर मिश्र पार्क सुबह जॉगिंग के लिए तैयार है
  • गेट नंबर 7 पर सिंथेटिक रबर का जॉगिंग ट्रैक है
  • नेता, मंत्री और आम लोग यहां स्वास्थ्य लाभ लेते हैं

Janeshwar Mishra Park : सुबह जल्दी उठकर जॉगिंग करना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. लखनऊ वालों के लिए खुशखबरी है, अब जनेश्वर मिश्र पार्क में सुबह जॉगिंग की जा सकती है. पार्क में जॉगिंग करने वालों के लिए गेट नंबर 7 पर खास रबर का ट्रैक बनाया गया है. आप रोज़ सुबह इस ट्रैक पर जॉगिंग कर सकते हैं और खुद को फिट रख सकते हैं. यह ट्रैक लाल रंग के सिंथेटिक रबर से बना है.

सुबह जॉगिंग करने वालों की होती है भारी भीड़ 
जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 7 पर बने जॉगिंग ट्रैक पर रोज सुबह 4 बजे से ही चहल-पहल शुरू हो जाती है. लोग यहां सुबह जल्दी उठकर जॉगिंग करने आते हैं. आम लोगों के अलावा नेता, विधायक, मंत्री, आईएएस और आईपीएस अफसर भी यहां आते हैं. ये लोग अक्सर अपने दोस्तों के साथ आकर जॉगिंग करते हैं और अच्छी सेहत पाते हैं.

क्या कहते हैं यहां पर जोगिंग करने आए हुए लोग
अमित विश्वकर्मा, जो पेशे से एक शिक्षक हैं, यहां रोज जॉगिंग करने आते हैं. वह बताते हैं कि वह अपने 5 दोस्तों के साथ हर सुबह 4:00 बजे यहां आते हैं और जॉगिंग करते हैं. अमित पिछले एक महीने से यहां आ रहे हैं. उनका मानना है कि जॉगिंग करने से वह स्वस्थ और तंदुरुस्त रहते हैं. अमित का कहना है कि सभी को सुबह जल्दी उठकर जॉगिंग करनी चाहिए.

homelifestyle

सुबह जॉगिंग के लिए तैयार है लखनऊ का Janeshwar Mishra Park


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-lucknows-janeshwar-mishra-park-is-ready-for-morning-jogging-local18-ws-d-9105801.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version