Home Travel स्पाइसजेट दिसंबर में उदयपुर से दिल्ली-मुंबई के लिए 5 नई फ्लाइट्स

स्पाइसजेट दिसंबर में उदयपुर से दिल्ली-मुंबई के लिए 5 नई फ्लाइट्स

0
2


उदयपुर. दिसंबर के पीक ट्रैवल सीजन में बढ़ती मांग को देखते हुए, स्पाइसजेट ने उदयपुर से दिल्ली और मुंबई रूट पर 5 अतिरिक्त फ्लाइट्स चलाने की घोषणा की है. एयरलाइन ने 17 से 22 दिसंबर के बीच अस्थायी रूप से नई उड़ानों को अपने शेड्यूल में शामिल किया है. यह सीजनल एडिशनल सर्विस यात्रियों को पिक डेट्स में सीट उपलब्धता का विकल्प बढ़ाकर राहत देने का काम करेगी.

फिलहाल, उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट से 6 प्रमुख शहरों—दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद और इंदौर के लिए कुल 24 फ्लाइट्स संचालित होती हैं. स्पाइसजेट की ओर से जोड़ी जा रही इन नई उड़ानों से दिल्ली और मुंबई रूट पर कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. ट्रैवल एजेंटों के अनुसार, दिसंबर महीने में शादी सीजन, पर्यटन और क्रिसमस—न्यू ईयर की वजह से उड़ानों की मांग सामान्य दिनों के मुकाबले कई गुना बढ़ जाती है, इसी वजह से एयरलाइनें अस्थायी स्लॉट खोलकर अतिरिक्त उड़ानें संचालित करती हैं.

कौनसे दिन कितनी फ्लाइट्स?

स्पाइसजेट ने पहली एडिशनल फ्लाइट 17 दिसंबर को शुरू करने का फैसला किया है. SG 9235 शाम 5.30 बजे उदयपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और 7.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इस रूट पर एयरलाइन 90 सीटों वाले Q-400 एयरक्राफ्ट का उपयोग करेगी, यह वही रूट है जहां सीजन में अक्सर भारी बुकिंग दबाव देखा जाता है, इसलिए यह फ्लाइट यात्रियों के लिए एक अच्छी राहत साबित हो सकती है.

इसके बाद, 19 दिसंबर को दो और उड़ानें जोड़ी गई हैं, SG 9220 दोपहर 2.20 बजे उदयपुर से दिल्ली रवाना होगी और 3.50 बजे पहुंचेगी. दूसरी फ्लाइट SG 9211 शाम 4.30 बजे उदयपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी और 6.20 बजे लैंड करेगी. इन दोनों रूट्स पर बोइंग 737-800 विमान लगाया गया है, जिसमें 189 सीटें होती हैं. सबसे ज्यादा यात्रियों वाली तारीख 22 दिसंबर पर भी स्पाइसजेट ने दो नई उड़ानें निर्धारित की हैं. SG 9212 सुबह 10 बजे मुंबई से उदयपुर आएगी और 11.30 बजे पहुंचेगी. वहीं, SG 9221 दिल्ली से दोपहर 12.10 बजे रवाना होकर 1.40 बजे उदयपुर लैंड करेगी, दोनों फ्लाइट्स पर बोइंग 737-800 ही तैनात रहेगा.

ये सभी उड़ानें नॉन-स्टॉप हैं और केवल एक-एक दिन के लिए ही ऑपरेट होंगी. एयरलाइन ने इन्हें आधिकारिक शेड्यूल में दर्ज कर दिया है, ट्रैवल इंडस्ट्री का मानना है कि स्पाइसजेट का यह कदम सीजनल ट्रैफिक को संभालने की रणनीति का हिस्सा है, जिससे यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में विशेष सुविधा मिलेगी.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-five-extra-flights-will-be-started-in-december-local18-ws-kl-9910781.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version